कमलनाथ का सम्मान करने पर गुस्साए कीर्तनकार, कहा 1984 के दोषी का गुणगान कैसे कर सकते हो
कमलनाथ का सम्मान करने पर गुस्साए कीर्तनकार, कहा 1984 के दोषी का गुणगान कैसे कर सकते हो
Share:

इंदौर/ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कल अपने अल्प प्रवास पर इंदौर आये थे।  जहा उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आग्रह किया। इंदौर प्रवास के दौरान कमलनाथ विवाद में घिरते हुए भी दिखाई दिए। 

आपको बता दे की कमलनाथ ने गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर इंदौर में कीर्तन दीवान में मत्था टेकने पहुंचे थे। उनके आगमन पर श्रीगुरु सिंघ सभा के पदाधिकारियों ने सिरोपा भेंटकर उनका सम्मान किया। कुछ देर रुकने के बाद जब कमल नाथ चले गए तो यहां सिरोपा भेंट करने की बात को लेकर विरोध शुरू हो गया। 

इस दौरान पंजाब से आए कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने पदाधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जो 1984 के दोषी हैं, तुम उनका गुणगान कैसे कर सकते हो। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब कभी इंदौर नहीं आऊंगा। इसके बाद महासचिव जसबीर सिंह गांधी ने कहा कि जो गलत होगा, वह भुगतेगा। विवाद पर सभा के प्रचार प्रमुख देवेंद्रसिंह गांधी ने कहा कि सामान्य घटना को तूल देकर राजनीति की जा रही है।

वेसली सो नें अपने नाम किया ग्लोबल शतरंज का खिताब

बहुत घातक है Influenza सीजनल फ्लू, दिखे ये लक्षण तो तुरंत जाए डॉक्टर के पास

सेमीफाइनल में भारतीय चुनौती की अगुआई कर सकती है लवलीना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -