हिमाचल में बर्फबारी से 198 सड़कें हुई बंद, शहरों का पारा पहुंचा माइनस पांच
हिमाचल में बर्फबारी से 198 सड़कें हुई बंद, शहरों का पारा पहुंचा माइनस पांच
Share:

नारकंडा में नेशनल हाईवे-5 को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। राज्य के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। बर्फबारी वाले कई भागों में बिजली आपूति भी बाधित है। जनजातीय जिले लाहौल के लिए बुधवार को हेलीकॉप्टर उड़ानें बहाल हो गई हैं। इससे विभिन्न हेलीपैडों में फंसे करीब 22 मरीजों को राहत मिली है| फिलहाल , जिले में सड़कें अभी भी बाधित हैं। दो दिन बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम खुला। वही  बुधवार को धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। वहीं, मौसम खुलने से लाहौल में जगह-जगह पर हिमखंडों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। बीआरओ ने दावा किया है कि जल्द तांदी-जम्मू मार्ग पर संसारीनाला, मनाली की ओर से तांदी से रोहतांग टनल नोर्थ पोर्टल तक सड़क बहाल कर दी जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने  23 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है।

24 और 25 जनवरी को दोबारा मौसम खराब होने के आसार हैं। वही इसके बाद 26 और 27 जनवरी को मौसम साफ रह सकता है । हालाँकि 28 जनवरी को मध्यम और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  वहीं, पुलिस जवानों के जोश और कदमताल से 10283 फीट ऊंचाई पर मानों बर्फ में गर्माहट आ गई। केलांग में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की रिहर्सल चल रही है। वही हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में बर्फ के बीच गणतंत्र दिवस की परेड होगी। इसके साथ माइनस 10  डिग्री तापमान में पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस स्वयंसेवी, स्काउटस एंड गाइड और केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी बुधवार से गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल में जुट गए हैं।

क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                -10.3 
कल्पा                -5.1
कुफरी                -3.4
डलहौजी            -3.6
मनाली            -2.6
शिमला                1.2 

देश में कोहरा बन रहा काल, लोग हो रहे मौत का शिकार

हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ जारी किया नोटिस, किराए के साथ भत्ते देने के निर्देश

मथुरा में बढ़ रहा कोहरे का कहर, हादसे में क्षीतिग्रस्त हुई गाड़ियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -