बच्चों के सामने 17 वर्षीय लड़की ने किया 2 नाबालिग लड़कों का बलात्कार, अब हुई गिरफ्तार
बच्चों के सामने 17 वर्षीय लड़की ने किया 2 नाबालिग लड़कों का बलात्कार, अब हुई गिरफ्तार
Share:

अमेरिका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक 17 वर्षीय लड़की ने दो नाबालिग लड़कों के साथ बलात्कार किया है। पीड़ितों में एक की आयु 10 वर्ष एवं दूसरे की 14 वर्ष है। अपराधी को गिरफ्त में ले लिया गया है। उसकी पहचान 17 वर्षीय अमिरेकल मोरगन के रूप में हुई है। उसकी मां के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उसने एक बच्चों का ग्रुप तैयार किया तथा उन्हें उन व्यक्तियों को पीटने का काम दिया, जिन्होंने पुलिस को घटना के बारे में बताया था। घटना अमेरिका के मिसिसीपी की है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि अमिरेकल ने मदर्स डे के दिन कुछ बच्चों के ग्रुप के सामने अश्लील गतिविधियां की हैं। जिन बच्चों ने इस घटना को अपने सामने होता देखा उन्होंने पुलिस को इस बारे में बता दिया था। तत्पश्चात, अमिरेकल को एक वयस्क के तौर पर ही आरोपों का सामना करना होगा। बाद में उसकी मां ने गिरोह के तौर पर मोहल्ले के बच्चों का ग्रुप बनवाया तथा उन बच्चों पर हमला करने को कहा जिन्होंने घटना के बारे में पुलिस को बताया है। 

पुलिस अफसर ने बताया, 'अपराधी लड़की की मां ने कुछ बच्चों को एकत्रित किया तथा उनसे कहा कि उन लोगों को पीटो जिन्होंने घटना को होते देखा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है कि कोई उन पर हमला करेगा, उनकी खिड़कियां तोड़ देगा तथा उनसे लड़ना चाहेगा।' इसी कारण लड़की की मां पर नाबालिगों के साथ हुए अपराध में योगदान देने एवं उन नाबालिगों को धमकाने का आरोप लगा है, जिन्होंने बलात्कार की खबर दी है। मामले की पहली सुनवाई 8 जून को होगी।

'भाजपा-कांग्रेस के नेता वोट मांगने आएं, तो उन्हें डंडे से पीटें..', TMC सांसद नुसरत जहां का विवादित बयान

शख्स ने दांत से काटकर किए जिंदा सांप के टुकड़े, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

उत्तराखंड में चीन ने फिर शुरू की नापाक हरकत, PLA कर रही रोड और हेलीपैड का निर्माण

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -