लड़की के साथ दुष्कर्म कर हड़पे 17 लाख रुपये, पुलिस चौकी के लगाए कई चक्कर लेकिन नहीं मिला न्याय
लड़की के साथ दुष्कर्म कर हड़पे 17 लाख रुपये, पुलिस चौकी के लगाए कई चक्कर लेकिन नहीं मिला न्याय
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मझोला इलाके में लड़की से बलात्कार और 17 लाख रुपये हड़पने के मामले में आखिरकार पुलिस ने अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लड़की लगभग 1 महीने से थाने और चौकी के चक्कर लगा रही थी। SSP ने सीओ से मामले की तहकीकात कराई। तत्पश्चात, मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

मझोला इलाके में रहने वाली लड़की ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि जून 2020 में उसके पिता और भाई का क़त्ल कर दिया गया था। परिवार में वह अकेली बची है। सरकार की तरफ से उसे 17 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली थी। इसी के चलते मझोला इलाके के लाइन पार निवासी आनंद राही ने उससे संपर्क किया तथा सहायता करने का विश्वास दिया। कुछ दिन बाद ही अपराधी आनंद राही ने उसे शादी करने का झांसा दे दिया तथा उसके साथ बलात्कार किया।

इसके साथ ही पीड़िता ने बताया कि इसी बीच अपराधी ने लड़की के 17 लाख रुपये भी हड़प लिए। लड़की का कहना है कि वह 5 महीने की गर्भवती है। इसके बाद भी अपराधी शादी करने को तैयार नहीं हुआ। लड़की ने बताया कि जब उसने शादी के लिए आनंद राही पर दबाव बनाया तो वह भड़क गया तथा घर घुसकर लड़की के साथ मारपीट की। ASP सागर जैन ने कहा कि लड़की की तहरीर पर अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपराधी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

हैरतअंगेज! कॉन्स्टेबल ने पहले युवती को मारी गोली फिर खुद को उतारा मौत के घाट

लिव इन में रही थी लड़की, प्रेमी ने कर दी सड़क पर जमकर पिटाई

ट्रेन का इंतजार कर रही महिला गई टॉयलेट, पीछे से अंदर घुसा युवक और...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -