15 नहीं इस दिन लाल किले पर पहली बार फहराया गया था तिरंगा, जानिए इससे जुड़ी जरुरी बातें
15 नहीं इस दिन लाल किले पर पहली बार फहराया गया था तिरंगा, जानिए इससे जुड़ी जरुरी बातें
Share:

15 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत महत्व रखता है, यह वह दिन है जब देश 1947 में दशकों के ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ था। एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन पूरे देश में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है, जिससे माहौल देशभक्ति के उत्साह से भर जाता है। 
वही स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले का महत्व और भी बढ़ जाता है. लाल किले से ही प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराया जाता है. आइए आपको बताते है लाल किले से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

 - लाल किले पर पहली बार 15 अगस्त नहीं बल्कि 16 अगस्त 1947 को झंडा फहराया गया था. 
- राष्ट्रीय झंडे को सलामी देने की परंपरा 15 अगस्त 1947 से शुरू हुई थी. 
- लाल किले का असल नाम क़िला-ए-मुबारक है. 
- आजादी की पहली सुबह उस्ताद बिस्मिल्लाह खां द्वारा शहनाई बजाई गई थी. 
- भूतपूर्व पीएम इंदिरा गांधी द्वारा सबसे अधिक 16 बार लालकिले से झंडा फहराया गया है. 
- भाजपा के भूतपूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पहले ऐसे ग़ैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने सबसे ज़्यादा 6 बार लाल किले पर झंडा फहराया था. 
- स्वतंत्र भारत में 14-15 अगस्त 1947 की आधी रात तिरंगा लहराया गया था. 
- उस समय काउंसिल हाउस के ऊपर तिरंगा फहराया गया, जिसे आज संसद भवन कहा जाता है
- 14 अगस्त 1947 को शाम को ही वायसराय हाउस से यूनियन जैक को उतार लिया गया था. 
- अब वायसराय हाउस राष्ट्रपति भवन के नाम से पहचाना जाता है. 
- 15 अगस्त 1947 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा सुबह साढ़े आठ बजे तिरंगा फहराया गया था. 
- 15 अगस्त को लालकिले पर सबसे ज्यादा 17 बार जवाहर लाल नेहरू द्वारा झंडा फहराया गया. 

 

'राहुल की नफरत की दूकान में बिक रहा चीन का माल..', कांग्रेस पर क्यों हमलावर हुई भाजपा ? एक रिपोर्ट है वजह

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगा भारत आम महोत्सव : रमेश अवस्थी

'केजरीवाल सरकार शानदार काम कर रही, इसलिए भाजपा जल रही..', संजय राउत ने जमकर की AAP की तारीफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -