3 वर्षीय मासूम को बचाने के लिए 13 वर्षीय बच्ची ने लगा दी कुएं में छलांग, हुआ ये हाल
3 वर्षीय मासूम को बचाने के लिए 13 वर्षीय बच्ची ने लगा दी कुएं में छलांग, हुआ ये हाल
Share:

चतरा: झारखंड के चतरा जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है यहाँ 13 वर्षीय लड़की ने एक बच्चे को कुएं में गिरते देखा तो उसने भी छलांग लगा दी। कहा जा रहा है कि कुआं लगभग 40 फीट गहरा था। लड़की ने मासूम की जान बचाने के लिए उसने भी छलांग लगा दी। तत्पश्चात, पीछे मौके पर ग्रामीण पहुंच गए, जिन्होंने दोनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला।

वही इस घटना को लेकर चश्मदीदों ने कहा कि लड़की काजल कुमारी भुइयां ने कुएं में छलांग लगाने के पश्चात् एक हाथ से 3 वर्षीय बच्चे को पकड़ लिया। तत्पश्चात, कुएं में लगे मोटर पंप के पाइप को पकड़ लिया। फिर खबर होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने रस्सी के सहाने दोनों को कुएं से निकाला। चतरा के उपायुक्त अबू इमरान ने बताया कि उन्होंने घटना का ब्योरा मांगा है। 13 वर्षीय लड़की की बहादुरी को देखते हुए उसे पुरस्कृत किया जाएगा। यह घटना राजधानी रांची से लगभग 170 किलोमीटर दूर चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड के हुसैन गांव में रविवार की देर शाम हुई।

वही कुएं में छलांग लगाने से लड़की गंभीर तौर पर चोटिल हो गई है। उसे मंगलवार को ग्राम पंचायत के नेताओं, मुखिया व अन्य लोगों के सहयोग से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में उपचार के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने कहा कि काजल ने कुएं में शिवम को एक हाथ से पकड़ लिया तथा दूसरे हाथ से मोटर को पकड़े रखा तथा जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाई। काजल की आवाज जब कुछ गांव वालों ने सुनी तो वह सहायता के लिए भागे। काजल और शिवम दोनों को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी की मदद से बाहर निकाला जा सका।

उद्धव बनाम एकनाथ शिंदे मामला फिर लटका! सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बेंच के पास भेज दिया केस

दिल्ली का असली 'बॉस' कौन ? सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने सुनाया बड़ा फैसला

सीएम गहलोत के खिलाफ पायलट का हल्ला बोल! आज से शुरू हो रही 5 दिवसीय जनसंघर्ष यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -