88 फीट की प्रतिमा देखने उमड़े 10 लाख लोग, मची भगदड़
88 फीट की प्रतिमा देखने उमड़े 10 लाख लोग, मची भगदड़
Share:

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गा पूजन उत्सव के तहत लोगों को एक देवी प्रतिमा ने बेहद आकर्षित किया है। श्रद्धालु भक्तिभाव से माता की प्रतिमा देखने उमड़ रहे थे, इसी दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस द्वारा कहा गया है कि भगदड़ में करीब 11 लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना पंचमी के अवसर पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार देशोप्रियो पार्क पांडाल में आयोजित हुए समारोह में यह बात सामने आई कि माता की भव्य 88 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन करने करीब 21 लाख लोग पहुंचे।

रविवार को लगभग 10 लाख से भी अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी। जब इस भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका तो भगदड़ मच गई। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण कोलकाता के इस पंडाल में सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने का दावा किया गया। इस प्रतिमा को  दुनिया में देवी की सबसे ऊंची 88 फीट ऊंची प्रतिमा माना गया है। बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दुर्गा माता की इस प्रतिमा का फोटो ट्विट किया। 

दरअसल इस वर्ष दक्षिण कोलकाता के इस पांडाल में सबसे ऊंची प्रतिमा निर्मित करने का दावा किया। जिसमें कहा गया कि यह देवी की सर्वाधिक ऊंची प्रतिमा है। सीमेंट से बनी इस प्रतिमा को बेहद सुन्दर बताया जा रहा है। इस मामले में यह भी कहा गया कि प्रतिमा देखने के लिए बड़े पैमाने पर भीड़ उमड़ी। पूजन के आयोजकों ने भीड़ को लेकर किसी तरह की व्यवस्था नहीं की थी, जिसे लेकर परेशानी आ रही थी। कालीघाट स्टेशन से मेट्रो सर्विस पर भी काफी असर पड़ा। उल्लेखनीय है कि भीड़ ज़्यादा होने के कारण लगभग 10 मिनट तक मैट्रो सर्विस बंद करना पड़ी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -