नाइजीरिया से छूटे 11 भारतीय
नाइजीरिया से छूटे 11 भारतीय
Share:

नई दिल्ली : नाइजीरिया में फंसे मर्चेंट नेवी कंपनी के एक जहाज में सवार 11 भारतीय छूट गए हैं। दरअसल ये नाइजीरिया की जेल में कैद थे। इन भारतीयों को करीब 2 वर्ष तक जेल में बंद रखा गया। इस बात की पुष्टि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की। दरअसल मर्चेंट नेवी का एक जहाज वर्ष 2013 की अक्टूबर माह में नाइजीरिया में गया था वहां यह जहाज फंस गया था। अंतर्राष्ट्रीय जल कानून तोड़ने के आरोप में चालक दल सहित जहाज में सवार लोगों को पकड़ लिया गया था। ऐसे में ये 2 वर्ष तक जेल में बंद थे।

इस जहाज में सवार और बंधक बनाए गए यात्रियों को छुड़ाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कई बार नाइजीरिया की सरकार ने चर्चा की थी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट पर लिखा भी था कि नाइजीरिया में अपहरण हेतु दो भारतीयों की सुरक्षित रिहाई का हर तरह से प्रयास किया गया है। उल्लेखनीय है कि आंध्रप्रदेश के मंगीपुड़ी साई और उनक साथी कर्नाटक निवासी अनीश शर्मा का अपहरण हो गया था।

दरअसल इन्हें नाइजीरिया की नेवी ने पकड़ लिया था। इसके बाद भारत सरकार से दोनों के परिजन ने मदद मांगी थी। ऐसे में बीते बुधवार को 11 भारतीयों को रिहा कर दिया गया। इसके बाद वे रविवार को स्वदेश पहुंच गए। इनकी रिहाई पर इनके परिजन ने खुशी जाहिर की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -