अमेरिका में एकसाथ 10 हज़ार लोगों ने किया 'श्रीमद भगवत गीता' का पाठ, गुरु पूर्णिमा पर हुआ विशेष आयोजन
अमेरिका में एकसाथ 10 हज़ार लोगों ने किया 'श्रीमद भगवत गीता' का पाठ, गुरु पूर्णिमा पर हुआ विशेष आयोजन
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास में सोमवार (3 जुलाई) को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 10 हजार लोगों ने एक साथ श्रीमद भगवत गीता का पाठ किया। टेक्सास के एलन ईस्ट सेंटर में 4 साल से लेकर 84 साल तक के लोगों ने एकसाथ यह पाठ किया। ये कार्यक्रम योग संगीता और SGS गीता फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया था। मैसूर के अवधूत दत्त पीठम आश्रम ने जानकारी दी है कि आध्यात्मिक संत गणपति सच्चिदानंद जी की उपस्थिति लोगों ने पाठ किया। ये सभी 10 हजार लोग सच्चिदानंद स्वामी से बीते 8 वर्षों से जुड़े हुए हैं। स्वामी पिछले कई वर्षों से अमेरिका में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

 

रिपोर्ट के अनुसार, अवधूत दत्त पीठम को 1966 में गणपति सच्चिदानंद जी स्वामी ने स्थापित किया था। ये एक अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कल्याण संगठन है। सच्चिदानंद जी स्वामी श्रीमद भगवद गीता का प्रचार करने और सनातन हिंदू धर्म के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि, 14 जून को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में पहला हिंदू-अमेरिकन सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन को अमेरिकन्स फॉर हिंदूज का नाम दिया गया था। सम्मेलन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और प्रार्थना से हुई थी। इस सम्मेलन को 20 हिंदू संस्थाओं के समर्थन से आयोजित कराया गया था। 

बता दें कि, अमेरिका के कैपिटल हिल में हुए अमेरिकन-हिंदू सम्मेलन में फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क, बोस्टन, टेक्सास, शिकागो, कैलिफोर्निया जैसे शहरों से लगभग 130 भारतीय अमेरिकी नेता पहुंचे थे। इस सम्मेलन के आयोजक रोमेश जापरा ने कहा था कि, हमारे समुदाय ने प्रत्येक क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। इस सम्मेलन के माध्यम से हम सभी संस्थाओं को एक साथ लाना चाहते हैं।

सऊदी अरब में एक साथ 5 लोगों को सजा-ए-मौत, धार्मिक स्थल पर हमला करने का आरोप

अमेरिका: इंडियन कांसुलेट में खालिस्तानियों ने लगा दी आग, 3 माह में दूसरी बार हुआ हमला, Video

अब ओबामा को अमेरिकी सिंगर ने बताया अहंकारी, राहुल गांधी पर कहा- वो अपने देश के बारे में नेगेटिव बातें करते हैं

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -