बीएमसी के सीट बंटवारे को लेकर BJP, शिवसेना में ठनी
बीएमसी के सीट बंटवारे को लेकर BJP, शिवसेना में ठनी
Share:

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना केंद्र और राज्य की राजनीति में गठबंधन में है लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव में ये दोनों ही अलग अलग नज़र आ रही हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के चुनाव के पहले शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीट वितरण को लेकर विवाद के हालात पैदा हो गए हैं। शिवसेना चुनाव में जो बोलतो ते करून दाखवतो अर्थात जो बोलते हैं वे करके दिखाते हैं। के नारे के साथ सामने आ रही है।

अब शिवसेना और भाजपा के बीच सीटों के वितरण पर भी यही बात कही गई है कि शिवसेना ने जितनी सीटें देने की बातें कही हैं उतनी ही सीटें वे भाजपा को देंगे। गौरतलब है कि बीएमसी की 227 सीट में भाजपा अपने लिए 117 सीट चाहती है इतना ही नहीं दोनों ही दलों के बीच 50 50 की भागीदारी है।

वर्तमान स्थिति में बीएमसी में शिवसेना मजबूत है और उसने 71 सीटें जीती हैंे तो दूसरी ओर भाजपा को 31 सीटें मिली हैं। शिवसेना ने महापौर पद अपने लिए रखा है और उपमहापौर पद भाजपा को दिया है। मगर शिवसेना भाजपा को 60 ही सीट देना चाहती है। गौरतलब है कि अब तक मुंबई में 36 विधानसभा सीट है भाजपा ने इसमें 15 तो शिवसेना ने 14 सीटें जीती हैं।

BMC ELECTION : शिवसेना मुफ्त में करवाएगी इलाज

BMC चुनाव को लेकर भाजपा शिवसेना में तनातनी

BMC चुनाव : शिवसेना ने दी 60 सीट, BJP ने बताया अपमान

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -