बिहार में आई शराबबंदी की बहार, बना वल्र्ड रिकाॅर्ड
बिहार में आई शराबबंदी की बहार, बना वल्र्ड रिकाॅर्ड
Share:

पटना। शराबबंदी को लेकर लगभग पूरा बिहार लामबंद नज़र आया। हालात ये थे कि बड़े पैमाने पर लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई। इस तरह से एक बड़ा वल्र्ड रिकाॅर्ड बनाए जाने का दावा किया गया। मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने नशे का विरोध किया और शराबंदी के सपोर्ट में मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान स्कूल व काॅलेज के विद्यार्थियों के ही साथ बड़े पैमाने पर लोग शराबबंदी के आयोजन में शामिल हुए।

इस मामले में सरकार ने दावा किया कि करीब 11 हजार 292 किलोमीटर की श्रृंखला में 2 करोड़ से भी ज़्यादा लोग भागीदार बने। मिली जानकारी के अनुसार मानव श्रृंखला की में मुख्यमंत्री मंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव समेत बड़े पैमाने पर विशिष्ट नेता शामिल हुए।

हालांकि इस आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार एक तरह का जाल बुन रहे हैं। सड़कों पर आपातकाल लागू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार की श्रृंखला दक्षिण बिहार से महात्मा गांधी सेतु, राजेंद्र नगर सेतु व विक्रमशिला सेतु तक पहुंची। मानव श्रृंखला की फोटो 6 हेलिकाॅप्टर से और 5 सैटेलाईट से ली गई। आयोजन के माध्यम से प्रमुखता पर शराबबंदी का विरोध किया गया।

आशिक के साथ बेड पर रोमांस करती थी विधवा बहू, सास ने देख लिया तो किया ऐसा कांड

बदला लेने के फ़िराक में लगाया स्कूल शिक्षको पर दुष्कर्म का घिनोना आरोप

रिहर्सल के दौरान बेहोश हुई छात्रा को टीचर ने बेरहमी से पीटा

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -