दो अफगान युवकों ने किया JNU स्टूडेंट का रेप
दो अफगान युवकों ने किया JNU स्टूडेंट का रेप
Share:

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में कथित तौर पर दो अफगान नागरिकों पर आरोप लगा है। पीड़िता 21 वर्ष की छात्रा है। आरोपियों ने इस घटना को दिल्ली के ग्रीन पार्क क्षेत्र में अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा की पहचान अफगान नागरिक तवाब अहमद उर्फ सलीम 27 वर्ष से हुई थी।

यह अपने एक अन्य दोस्त सुलेमान अहमदी 31 वर्ष के साथ ग्रीन पार्क में रहता है। गौरतलब है कि ये ग्रीन पार्क में संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त कार्ड पर भारत आए थे। इन लोगों ने इस छात्रा को पार्टी के लिए ग्रीन पार्क स्थित घर बुलाया। जब छात्रा अपनी एक दोस्त के साथ सलीम के घर पहुंची तो सुलेमान, सिद्धार्थ और प्रत्यूषा नामक युवा मौजूद थे।

पीड़िता अपने साथ मौजूद दोस्त को विश्वविद्यालय छोड़कर सलीम के घर पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने शराब पी। इसके बाद पीड़िता की नींद लग गई जब उसे होश आया तो उसे अपना रेप होने का अनुभव हुआ। जब वह होश में आई तो सुलेमान उससे जबरदस्ती कर रहा था। ऐसे में उसने विरोध किया। छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -