भाजपा ने कहा, सिद्धू ने दिया अपनी मां को धोखा
भाजपा ने कहा, सिद्धू ने दिया अपनी मां को धोखा
Share:

चंडीगढ़। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने और उनके वक्तव्य के बाद भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि भाजपा ने नवजोत सिंह सिद्धू को धोखा दिया, भाजपा ने उसे राजनीतिक मंच दिया।

लोकप्रियता दी। उन्हें सबकुछ दिया। मगर उन्होंने भाजपा को धोखा दे दिया। उन्होंने अपनी मां को धोखा दिया है। सिद्धू तो भाजपा को अपनी मां कहा करते थे। मगर उन्होंने भाजपा के साथ ऐसा किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ही वे 3 बार सांसद बने।

भाजपा ने तो सिद्धू से कुछ भी नहीं लिया। अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सिद्धू के राजनीतिक गुरू हो गए हैं वे तो राहुल को पप्पू कहा करते थे। सिद्धू तो कांग्रेस उपाध्यक्ष के सामने नतमस्तक से हो गए हैं। जिस भाजपा ने उन्हें सबकुछ दिया उसके बारे में उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

कांग्रेस के हुये सिद्धू, अमृतसर से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस की दूसरी सूची में भी सिद्धू और परगटसिंह के नाम शामिल नहीं

कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -