कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी
कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी
Share:

अमृतसर : पंजाब में 4 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर कांग्रेस जहां अपनी पार्टी में ब्रांड नामों को शामिल करने में लगी है वहीं वह प्रचार को लेकर तैयारी भी कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा 8 उम्मीदवारो के नामों की घोषणा की गई है। इस दौरान कांग्रेस ने अपने 2 उम्मीदवारों को बदला है। इस मामले में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम अभी तक नहीं आने से कुछ असमंजस बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह माना जा रहा है कि सिद्धू को कांग्रेस अपने दल में शामिल कर सकती है। इतना ही नहीं 12 जनवरी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से सिद्धू ने भेंट भी की थी। कांग्रेस द्वारा 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। मगर अमृतसर की सीट अभी खाली छोड़ दी गई है माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल होने के बाद इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

हालांकि वर्ष 2014 में कैप्टन अमरिंदर सिंह लोकसभा के लिए इस सीट से निर्वाचित हुए थे। हालांकि अमरिंदर सिंह ने पंजाब व हरियाणा के बीच जल विवाद को लेकर अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए गुरजीत सिंह औजला को प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस पंजाब में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। अभी तक कांग्रेस 117 सीट में से 108 सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। विधायक राजकुमार गुप्ता जालंधन उत्तर सीट से तेजिंदर बिट्टू के स्थान पर प्रत्याशी बनाए गए हैं।

खादी विलेज इंडस्ट्रीज़ के कैलेंडर पर कांग्रेस ने मचाया बवाल

कांग्रेस के हुये सिद्धू, अमृतसर से लड़ेंगे चुनाव

यूपी में पिता-पुत्र के झगड़े में कांग्रेस का हाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -