अखिलेश ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीटों पर बनी सहमति
अखिलेश ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीटों पर बनी सहमति
Share:

लखनउ :  समाजवादी पार्टी में उपजे विवाद के बीच राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। जानकारी मिली है कि अखिलेश गुट कांग्रेस के साथ गठबंधन कर यूपी चुनावी मैदान मंे उतरने की तैयारी में है और इसके चलते दोनों पार्टियों में सीटों के बंटवारे पर  भी लगभग सहमति हो गई है।

सपा सूत्रों ने बताया कि सौ सीटों पर जहां कांग्रेसी उम्मीदवार मैदान में होंगे वहीं 250 सीटों पर सपा के उम्मीदवार चुनाव में भाग्य आजमाएंगे। शेष रही 50 सीटों पर अन्य छोटे दलों को मौका दिया जा रहा है।

जानकारी मिली है कि कांग्रेस और सपा गठबंधन में रालोद, अपना दल,  महान दल जैसे छोटी राजनीतिक पार्टियों ने भी शामिल होने पर हाॅमी भरी है। बताया गया है कि कांग्रेस, सपा गठबंधन का मामला तय कराने में प्रशांत किशोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर, कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार है तथा अखिलेश उनसे पहले भी कई बार मुलाकात कर चुके है। बता दें कि यूपी में 403 सीटों के लिये चुनाव होना है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी यह संकेत दिये गये है कि गठबंधन का निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जायेगा।

यूपी में गठबंधन का सहारा ढूंढ रही कांग्रेस

प्रस्ताव के इंतजार में शिवसेना, बीएमसी चुनाव का शंखनाद

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -