यूपी में गठबंधन का सहारा ढूंढ रही कांग्रेस
यूपी में गठबंधन का सहारा ढूंढ रही कांग्रेस
Share:

लखनउ :  यूपी चुनाव को लेकर मैदान में उतरी कांग्रेस हाल फिलहाल गठबंधन का सहारा ढूंढती नजर आ रही है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने इस बात के संकेत दिये है। उनका कहना है कि केन्द्रीय नेतृत्व गठबंधन के बारे में अंतिम फैसला लेगा, लेकिन बब्बर का यह भी कहा है कि कांग्रेस मिलजुल कर सरकारें बनाती और चलाती रही है। 

हालांकि यह बात अलग है कि यूपी में कांग्रेस ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का दावा किया है, बावजूद इसके जिस तरह सूबे में मौजूदा राजनीतिक स्थिति है उससे कांग्रेस को भी गठबंधन के सहारे की जरूरत महसूस हो रही है। राज बब्बर ने कहा है कि यदि कोई कांग्रेस के साथ आयेगा तो वह भी कांग्रेस के ही रंग में रंग जायेगा।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने का भी दावा किया है और कहा कि मौजूदा स्थिति में पार्टी में कमजोरी जरूर आई है लेकिन कार्यकर्ताओं के मनोबल में कमजोरी नहीं है।

यूपी चुनाव पर होगा 500-1000 के नोट बंद होने का असर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -