राजनीति में नहीं है इवांका ट्रंप को दिलचस्पी
राजनीति में नहीं है इवांका ट्रंप को दिलचस्पी
Share:

वाॅशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप को राजनीति में दिलचस्पी नहीं है। जी हां, लगता तो ऐसा ही है। दरअसल उनका मानना है कि राजनीति में वर्तमान समय में संवाद की कमी है। वे राजनीति से दूर रहने की कोशिश भी करती हैं। फाॅक्स न्यूज़ के हवाले से इवांका का एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप राजनीति के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं।

उनका राजनीतिक ज्ञान शानदार है। उन्होंने कहा कि वे अपने पति जेयर्ड कुश्नर के साथ अपने पिता ट्रंप की सलाहकार हैं। गौरतलब है कि वे इस कार्य के लिए वेतन नहीं लेती हैं। हालांकि इवांका अपने पिता को विभिन्न मसलों पर सलाह देती हैं। इवांका को उनके पति के साथ ट्रंप का एक अच्छा सलाहकार माना जाता है।

उन्होंने कहा कि उनका कोई भी सिके्रेट एजेंडा नहीं है। बल्कि वे हम लोगों पर भरोसा जताते हैं। गौरतलब है कि पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हटने के डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय का विरोध इवांका ने किया था। यह बात काफी चर्चाओं में रही थी। इवांका ने कहा कि वे राजनीति से दूर रहने का प्रयास करती हैं और ऐसे मसलों में इंर्टेस्ट रखती हैं जिसकी उन्हें चिंता है।

खुबसूरती ऐसी की मॉडल भी मात का जाए, ऐसी है डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, देखिए PHOTO

भारत-अमेरिका ने दी पाक को चेतावनी, आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ हो कार्रवाई

ट्रम्प के ट्रेवल बैन को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से मिली आंशिक मंजूरी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -