पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार पहुंची रांची, झामुमो नेताओं से की भेंट
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार पहुंची रांची, झामुमो नेताओं से की भेंट
Share:

रांची : राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने प्रचार को जोर शोर से प्रारंभ कर दिया है। कल मीरा कुमार ने रांची में कहा है कि यह दो व्यक्तियों की नहीं बल्कि दो विचारधाराओं की लड़ाई है। झारखंड के सांसदों, विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिया है। उन्होंने देश के सभी सांसदों विधायकों को पत्र लिखकर उनसे समर्थन मांगा है।

शनिवार को मीरा कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन से उनके आवास पर भेंट की। मीरा कुमार ने झारखंड में अपना प्रचार अभियान प्रभावी तरह से चलाया। राष्ट्रपति चुनाव हेतु विपक्षी दलों की साझा प्रत्याशी मीरा कुमार ने उनके विरूद्ध समुचित संख्या बल होने के बाद स्वयं को बलि का बकार बनाने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह सिद्धांत की जीत और गरीबों और दबे कुचलों की आवाज के लिए की जाने वाली लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वे दलित वर्ग और गरीबों के अधिकार के लिए मैदान में हैं।

वे बिहार में लालू प्रसाद यादव से मिल तो नहीं पाईं लेकिन उन्होंने उनकी सराहना की। उनका कहना था कि राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव धर्मनिरपेक्षरोधी शक्तियों के विरूद्ध हैं। उन्होंने विभिन्न नेताओं से उनके पक्ष में वोटिंग करने की अपील की।

राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के लिए पटना पहुंचेंगी मीरा कुमार

ब्रिक्स सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले PM मोदी

जर्मनी में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को नहीं मिला ठहरने के लिए होटल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -