भांजे से मिलने उत्तराखंड पहुॅंचे राहुल गांधी
भांजे से मिलने उत्तराखंड पहुॅंचे राहुल गांधी
Share:

देहरादून। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड पहुॅंचे हैं। हालांकि यह उनका निजी कार्यक्रम है। इस दौरान वे सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल वे अपने भांजे से मिलने पहुॅंचे हैं। यहाॅं के स्कूल में प्रियंका वाड्रा का बेटा अध्ययन करता है। जिससे मिलने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहाॅं पहुॅंचे हैं। गौरतलब है कि इसी विद्यालय में राहुल गांधी भी अध्ययन कर चुके हैं।

जानकारी सामने आई है कि विद्यालय का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे सड़क मार्ग से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सीधा वो दिल्ली की उड़ान भरेंगे। राहुल गांधी के पहुॅंचने पर राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने उनका जमकर स्वागत किया।

हालांकि राहुल का कार्यक्रम निजी रहा। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग गए हें ऐसे में कांग्रेस को भी अपनी तैयारी कमर कसकर करनी होगी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के लिए यहाॅं पर लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 की तैयारी करना कुछ परेशानीभरा माना जा रहा है।

मतदाताओं पर मोदी का जादू बरक़रार, 349 सीटों के साथ फिर सत्ता में लौटेंगे

राहुल गाँधी का गोरखपुर दौरा कल,मृतक बच्चों के परिवार से मिलेंगे

राहुल गांधी ने बेंगलुरु में इंदिरा कैंटीन का शुभारम्भ किया

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -