गाय का शव फेंकने की बात पर गर्भवती महिला की पिटाई
गाय का शव फेंकने की बात पर गर्भवती महिला की पिटाई
Share:

बनासकांठा ​: गुजरात में गौ हत्या के संदेह को लेकर दलितों की पिटाई हो जाने के मामले के बाद अब एक नया मामला सामने आया है। जिसमें करजा गांव में एक गर्भवती महिला को कुछ लोगों ने पीट दिया। यह मामला भी एक अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला के साथ हुआ है। दरअसल इस महिला ने गाय का शव फैंकने से मना कर दिया था। जिसके बाद उसे परिजन ने पीट दिया। दरअसल यह महिला गर्भवती है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईपीसी और एससीएसटी उत्पीड़न रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के तहत 6 लोगों को पकड़ लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित का नाम संगीता है। दरबार समुदाय के लोगों ने उसे और उसके परिवार को पीट दिया। विवाद इस बात का था कि दरबार समुदाय के लोगों ने इस महिला को गाय के मरने के बाद उसके शरीर को फैंकने के लिए कहा था, मगर इस महिला ने इन्कार कर दिया था।

इसके बाद आरोपी बतावरसिंह चौहान, मकनुसिंह चौहान, योगी सिंह चौहान, बावरसिंह चौहान, दिलवीर सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह चौहान ने उसे पीट दिया। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनकी तलाश की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए हर कहीं पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गुजरात में दलितों के लिये विशेष अदालत

पुलिस दलित कैदी को तब तक पीटती रही जब दम नही तोड दिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -