वॉट्सऐप ने छीन लिया मिस जिम्बाब्वे का ताज
वॉट्सऐप ने छीन लिया मिस जिम्बाब्वे का ताज
Share:

हरारे : कोई व्यक्ति किसी प्रतियोगिता को जीतकर दुनिया में फेमस होता है और ट्रॉफी लेकर वह अपने देश का नाम रोशन करता है तो सभी को बहुत ख़ुशी होती लेकिन आगर उसकी ट्रॉफी छीन ली जाये तो केसा लगता होगा. यही हालत हुई मिस जिम्बाब्वे 2015 एमिली टटांगा कचोटे की. दरअसल उनसे मिस जिम्बाब्वे का ताज छीन लिया गया है और उनके ताज छीनने की वजह बना वॉट्सऐप।

दरअसल, वॉट्सऐप पर उनकी नग्न फोटोज सर्कुलेट होने पर यह कार्रवाई की गई है। यानी इस वर्ष चीन में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में वह हिस्सा नहीं ले सकेंगी। एमिली से क्राउन छिनने के बाद अब प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप मिस एनी ग्रेस मुताम्बु अगली मिस जिम्बाब्वे होंगी। वह चीन के सनया में 19 दिसंबर को होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अप्रैल में ही मिस जिम्बाब्वे बनीं एमिली ने साफ किया कि वह आगे मॉडलिंग जारी रखेंगी। 25 वर्षीय एमिली जिम्बाब्वे की एक साल में दूसरी ऐसी मॉडल हैं, जिनकी न्‍यूड फोटो सर्कुलेट होने के आरोपों में हटाया गया है। इससे पहले, मिस जिम्बाब्वे थबिसो फिरी की न्यूड पिक्चर्स सर्कुलेट होने के बाद उनका ताज भी छीन लिया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -