टाटा स्टील जुलॉजिकल पार्क में जेबरा की मौत
टाटा स्टील जुलॉजिकल पार्क में जेबरा की मौत
Share:

जमशेदपुर। टाटा स्टील के जुलॉजिकल पार्क में 6 महीने पहले लाए गए जेबरा की मौत हो गई है। इसे इजरायल से लाया गया था। पशुपालन विभाग के डॉक्टर डी के चौरसिया और डॉ देवाशीष देव की मौजूदगी में जेबरा का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, जेबरा की मौत सेरेब्रल हेमरेज के कारण हुई।

इस स्थिति में मस्तिष्क में ब्लड का फ्लो कम होने के कारण ह्दय की गति रुक जाती है। पोस्टमार्टम के दौरान जमशेदपुर के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर और फॉरेस्ट के असिस्टेंट कंजरवेटर भी मौजूद थे। अब चिड़ियाघर के पास एक नर और दो मादा जेबरा बच गए हैं। जेबरा को विगत दो दिसंबर को इजरायल से मंगाया गया था।

बता दें कि ग्रांट जेबरा मैदानी जेबरा की 6 उपप्रजातियों में से एक है। ये ग्रासलैंड, सवाना एवं पूर्वी व दक्षिणी अफ्रीका के मैदानी हिस्से में पाया जाता है। ये शाकाहारी होते है और इन्हें बड़े समूहों में रहना पसंद है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -