ज़ाकिर नाइक ने खाड़ी देशों को भड़काया, कही गैर-मुस्लिम भारतीयों को जेल में डालने की बात
ज़ाकिर नाइक ने खाड़ी देशों को भड़काया, कही गैर-मुस्लिम भारतीयों को जेल में डालने की बात
Share:

नई दिल्ली: भगोड़े आर्थिक अपराधी और विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक ने गैर-मुस्लिम भारतीयों को जेल में डालने के लिए खाड़ी देशों को भड़काया है। जाकिर नाइक ने मुस्लिम देशों से कहा है कि इस्लाम या पैगंबर मोहम्मद की आलोचना करने वाले गैर-मुस्लिम भारतीय अगर उनके देश में आते हैं, तो वे ऐसे लोगों को जेल में डाल दें। 

नाइक ने खाड़ी देशों से ऐसे भारतीयों का एक डेटाबेस बनाने के लिए भी कहा है, ताकि उनके देशों की यात्रा के समय उन्हें अरेस्ट किया जा सके। भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले नाइक ने कहा है कि अधिकतर लोग जो इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ जहर फैलाते हैं वे भाजपा के भक्त हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो में नाइक को इस्लामिक देशों से भारत में गैर-मुस्लिमों की तमाम नकारात्मक टिप्पणियों और अपशब्दों का एक डेटाबेस तैयार करने और कंप्यूटर में स्टोर करने का अनुरोध करते हुए सुना जा सकता है।

नाइक ने कहा कि, "अगली बार अगर ऐसे लोग किसी खाड़ी देश में जाते हैं, चाहे वह कुवैत, सऊदी अरब, दुबई या इंडोनेशिया हो, तो पहले ये जांच करें कि क्या उन्होंने कभी भी इस्लाम का अपमान किया है या पैगंबर का अपमान किया है और यदि उन्हें ऐसा काम किया है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करें और जेल की सलाखों के पीछे डाल दें।" 

टीम इंडिया के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

शुक्रवार को यूरोपीय शेयर में हुई बढ़त

33 भारतीयों को आठ महीने के लिए एक सोमालियाई कंपनी में बनाया गया बंधक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -