एल्विश से किस मांगने वाले वीडियो को लेकर मनीषा रानी से बोले यूट्यूबर के पिता- 'ये फैमिली शो है और...'
एल्विश से किस मांगने वाले वीडियो को लेकर मनीषा रानी से बोले यूट्यूबर के पिता- 'ये फैमिली शो है और...'
Share:

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस OTT सीजन 2 में फैमिली वीक चल रहा है। घर का माहौल बहुत भावुक बना हुआ है। अभिषेक मल्हान, अविनाश सचदेवा, मनीषा रानी के माता-पिता ने घर में आकर प्यार बांटा। एल्विश के पापा ने बातों बातों में मनीषा रानी की खूब खिंचाई की। उन्होंने बिहार की रानी को कंफ्यूज बताया तथा अपना स्टैंड क्लियर करने को कहा।

वही एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मनीषा के एल्विश से Kiss मांगने पर प्रतिक्रिया देते हैं। वो मनीषा को बताते हैं- ये सब अच्छा नहीं लगता, फैमिली शो है। उन्होंने कहा- एल्विश ऐसी चीजों से असहज हो जाता है। तब मनीषा एल्विश को शरीफ बताती हैं। इसके बाद एल्विश के पापा ने कहा- शरीफ तो नहीं कहूंगा मैं। मगर कुछ चीजें अच्छी नहीं लगतीं, तो नहीं लगतीं। उसे नजरअंदाज कर देना चाहिए। फैमिली शो है ये। सारी जनता देख रही है। एक-दो बार मजाक हो जाता है, वो चल जाता है।

वही घर से विदा लेते समय एल्विश के पापा मनीषा से बोले, आना पड़ेगा, सिस्टम के नीचे आना पड़ेगा। तब मनीषा गाना सुनाने लगती हैं-सुनो ससुरजी अब जिद छोड़, मान लो मेरी बात। वही मनीषा की बात का एल्विश के पापा मजेदार जवाब देते हुए बोलते हैं- देख लो, सनम बेवफा ना गाना पड़े। ये सुन प्रतियोगी हंसने लगते हैं। एल्विश का अपने पापा संग री-यूनियन देखकर उनकी फैन आर्मी बेहद खुश है। दोनों का सेंस ऑफ ह्यूमर उन्हें तगड़ा लगा।

'एक टीम आगे रहना, एक टीम पीछे और सोमवार को..', मेवात में हिन्दुओं पर हमले की कट्टरपंथियों ने पहले से रच रखी थी साजिश

मेवात हिंसा: कट्टरपंथियों का पुराना पैटर्न, दंगे करो, फिर दोष दूसरे पर मढ़ दो, अब 'मोनू मानेसर' को बनाया टारगेट!

इस दिन से शुरू होगा 'KBC 15', सामने आया प्रोमो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -