BJP में शामिल होंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप, लेकिन नहीं लड़ेंगे चुनाव
BJP में शामिल होंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप, लेकिन नहीं लड़ेंगे चुनाव
Share:

पटना: बिहार के जाने माने मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा का दामन थामेंगे। मनीष कश्यप आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे, तत्पश्चात, उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इससे पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वो पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निणर्य लिया है।  

स्वयं को सन ऑफ बिहार बोलने वाले मनीष कश्यप ने पश्चिमी चंपारण सीट पर चुनाव प्रचार भी आरम्भ कर दिया था। वह निर्दलीय चुनाव में उतरना चाहते थे, किन्तु उससे पहले उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने का फैसला किया है। इससे पहले वो वर्ष 2020 में वो बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके थे। इसमें उनकी हार हुई थी। 

बेतिया जिले के रहने वाले मनीष कश्यप उस वक़्त ख़बरों में आए थे, जब फर्जी वायरल वीडियो मामले में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मनीष को लगभग 9 महीने जेल में गुजारने पड़े थे। इसके अतिरिक्त मनीष की पहचान एक कामयाब यूट्यूबर की है। उनके यूट्यूब पर लगभग 8.75 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वो बिहार से जुड़े कई सामाजिक मुद्दों पर सालों से वीडियो बना रहे हैं। सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि हिन्‍दी स्‍पीकिंग बेल्‍ट में उनके वीडियो बहुत पसंद किए जाते हैं।
 

'मामा अब दिल्ली जाएंगे और वहां भी खाली-पीली नहीं जाएंगे', शिवराज सिंह का बड़ा बयान

'जितना काम मैंने मथुरा के लिए किया, उतना कहीं नहीं हुआ': हेमा मालिनी

बिहार के छात्रों ने खोली सरकारी शिक्षा व्यवस्था की पोल, बोले- 'स्कूल में रील्स बनाती हैं मैडम और टोकने पर...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -