युवक ने प्रेमिका की हत्या कर खुद को मारी गोली
युवक ने प्रेमिका की हत्या कर खुद को मारी गोली
Share:

मुरैना। शहर के जौरा कस्बे में शुक्रवार दोपहर करीब 11.30 बजे एक युवक ने पहले एक युवती को गोली मारी और फिर कुछ दूरी पर जा कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया। जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका युवती व मृतक युवक की पहचान हो गई है। वहा मौजूद लोगो का कहना है की किशोरी को गोली मारने के बाद युवक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन संकरा बाजार होने से उसे भागने का मौका नहीं मिला। जिसके चलते उसने करीब 80 फीट दूर जाकर खुद को गोली मार ली।

पुलिस के मुताबिक मृतक युवती सोनिया पिता लोकेंद्र पटवा जौरा निवासी माला बनाने का काम करती है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे आरोपी  विजय (18) पिता रघुवीर प्रजापति पुराना जौरा निवासी हनुमान चौराहा पर आया और सोनिया से कुछ कहा, जिसे लेकर दोनों के बीच में कुछ विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की आरोपी  विजय ने सोनिया को गोली मार दी। सूत्रों द्वारा बताया गया की यह घटना प्रेम प्रसंग के चलते हुई है।

गोली लगने से सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई। सोनिया को गोली मारने के बाद आरोपी विजय मौके से भागा। लेकिन बाजार में कम जगह होने की वजह से वह भाग नहीं सका और घटना स्थल से करीब 80 फुट दूर जाकर उसने स्वयं को गोली मार ली। हालांकि दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP की इस लड़की की कहानी रुला देगी आपको

कांग्रेस में शामिल होते ही सरकार ने मेघा परमार को किया 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के ब्रांड एंबेसडर पद से बर्खास्त

अभी और सितम ढाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -