नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर युवक को बुरी तरह पीटा, हालत नाजुक, चार गिफ्तार
नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर युवक को बुरी तरह पीटा, हालत नाजुक, चार गिफ्तार
Share:

मुंबई: तमाम तरह की सख्तियों के बाद भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वालों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब महाराष्ट्र के अहमदनगर में नूपुर शर्मा के समर्थन में मोबाइल पर स्टेटस लगाने पर एक युवक को बुरी तरह पीट डाला गया। अहमदनगर जिले के SP ने मीडिया को बताया है कि गंभीर रूप से घायल युवक का अभी उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने अहमदनगर के कर्जत गांव से चार युवकों को अरेस्ट कर लिया है। 

टेलीग्राम चैनल दुख्तरान-ए-इंडियन मुजाहिदीन पर शुक्रवार शाम लगभग 4:40 बजे बुर्का पहने एक लड़की का प्रोपेगेंडा वीडियो साझा किया गया था। राबिया बार्सी नामक इस लड़की ने अपने आप को आतंकी संगठन इंडियन मुजहदीन का नुमाइंदा बताते हुए कहा था कि जैसे अंग्रेजों को भगाकर इस्लाम का राज कायम किया, वैसे ही कालों (हिन्दुओं) को भगाकर इस्लाम का शासन कायम करेंगे। इस चैनल पर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की भी हत्या की धमकी दी गई थी।

बता दें कि नूपुर शर्मा के समर्थन में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने पर 15 जुलाई को सूरत के एक कारोबारी को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कई लोगों को अरेस्ट भी किया था।

दरोगा पर बलात्कार का आरोप लगाकर युवती ने खाया जहर, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

काम देने के बहाने एक्ट्रेस को नामी शेयर ब्रोकर ने बुलाया होटल, फिर कमरे में ले जाकर...

'जब भी संबंध बनाता रिकॉर्ड कर लेता है', पत्नी ने खोला पति का घिनौना राज

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -