दिल्ली में एक दूकान में घुसकर दुकानदार पर चलाई अंधाधुन गोलियां
दिल्ली में एक दूकान में घुसकर दुकानदार पर चलाई अंधाधुन गोलियां
Share:

नई दिल्ली : राजधानी के निहाल विहार इलाके में शनिवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त पारस भाटिया के रूप में हुई है। उसे पांच गोली मारी गई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में दिख रहा है कि पारस बदमाशों को धक्का देकर एक दुकान में घुस गया। जहां से बदमाश उसे बाहर निकालकर उसपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। वही पुलिस ने दावा किया है कि हत्या करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही 
उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

एटीएम मशीन काटकर अंदर रखे 22.60 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश

पुलिस ने हत्या की सुचना 

परिजनों ने बताया पारस परिवार के साथ चंद्र विहार इलाके में रहता था। वह कारबोरेटर बनाने का काम करता था। पारस के पिता के बताया शुक्रवार शाम पारस का दोस्त सन्नी उससे मिलने के लिए आया था। रात में पारस उसे छोड़ने के लिए घर से निकला। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसके फोन पर संपर्क किया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस ने बताया कि किसी ने पारस की गोली मारकर हत्या कर दी है।  

बुलंदशहर में दुष्कर्म के बाद महिला को जिन्दा जलाया, 13 दिन तड़पने के बाद हुई मौत

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक के पिता ने उत्तम नगर में रहने वाले एक बदमाश पर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उस बदमाश के घर पर कुछ अन्य बदमाशों ने गोली चलाई थी। उसे इस घटना में पारस के शामिल होने का शक था। उसने पारस की हत्या करने की धमकी दी थी

इंजीनियर ने की अपने ही सहकर्मी की पत्थर से कुचलकर हत्या

यदि आपको भी कोई दिखाए पुलिस की आईडी तो हो जाइये सावधान

कमरे में से आ रही थी बदबू पड़ोसियो ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए सबके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -