युवक ने पहले बनाया मोबाइल से वीडियो फिर किया ऐसा काम
युवक ने पहले बनाया मोबाइल से वीडियो फिर किया ऐसा काम
Share:

नई दिल्ली : राजधानी के करावल नगर इलाके में एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपनी मौत का कारण बता फांसी लगा ली। वीडियो में यह भी कहा कि देश में महिलाओं के लिए कानून है, पुरुषों के लिए नहीं। मृतक की शिनाख्त विजय कुमार तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। वीडियो कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है।

उत्तरप्रदेश : पुलिस ने लुटेरों को दबोचा, हजारों मोबाईल बरामद

इंजन ऑयल की सप्लाई करता था 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस के अनुसार, मूलरूप सुल्तानपुर निवासी विजय दिल्ली में अपने परिवार के साथ करावल नगर में रहता था। परिवार में पिता राम केवल, पत्नी किरण और ढाई साल के दो जुड़वा बेटे हैं। विजय दुकानों पर इंजन ऑयल की सप्लाई का काम करता था। चार साल पहले विजय की मुकुंदपुर निवासी किरण से शादी हुई थी। 

चचेरे भाई ने ही कर दी भाई की हत्या, 25 दिनों तक गोबर के ढेर में दबी रही लाश

काफी परेशान था युवक 

जानकारी अनुसार मृतक के बड़े भाई ने बताया विजय के ससुराल वालों का उनके घर में काफी दखल था। इसकी वजह से अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। जनवरी में किरण बिना बताए दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। विजय को पता चला तो वह बच्चों को वहां छोड़ आया। भाई का आरोप है कि उसके भाई के साथ ससुराल में मारपीट की गई थी। इसके अलावा उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराने की धमकी दी थी। इससे वह काफी परेशान हो गया था। 

संपत्ति पाने के लिए हैवान बना कलयुगी बेटा, अपनी ही माँ को जला दिया जिन्दा

एक पिता को जश्न में गोली चलाना पड़ी इतनी भारी, हुआ कुछ ऐसा

महिला ने तीन मासूमों को शौचालय की टंकी में फेंका, तीनों बच्चों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -