सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय को कड़ी टक्कर देने वाली ये अदमरा बनी संन्यासी, देखकर चौंक जाएंगे आप
सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय को कड़ी टक्कर देने वाली ये अदमरा बनी संन्यासी, देखकर चौंक जाएंगे आप
Share:

ग्लैमर वर्ल्ड में आए दिन कोई ना कोई मॉडल या एक्टर बनकर एंट्री लेता है। इनमें से कई लोगों के ख्वाब पूरे होते हैं। वहीं कुछ इंडस्ट्री छोड़कर संन्यास के मार्ग पर चले जाते हैं। इन्हीं कुछ अभिनेत्रियों में से एक बरखा मदान हैं, जो कभी मॉडलिंग इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हुआ करती थीं। बरखा ने 1994 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में भी भाग लिया था। मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में बरखा ने सुष्मिता सेन एवं ऐश्वर्या राय जैसी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दी। एक तरफ जहां सुष्मिता ने मिस इंडिया का ताज जीता। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या फर्स्ट रनरअप बनीं। 

बरखा को मिस इंडिया टूरिज्म के ताज से सम्मानित किया गया। मिस इंडिया टूरिज्म का ताज जीतने के पश्चात् बरखा ने हिंदी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने उमेश शर्मा की 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' से डेब्यू किया। निर्माता बरखा के अभिनय से बहुत इंप्रेस नजर आए। इसलिये डेब्यू के पश्चात् उन्हें कई सारी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। एक तरफ अभिनेत्री का करियर हिट हो रहा था। दूसरी ओर 2012 में उन्होंने शोबिज छोड़ने की घोषणा करके सबको हैरान कर दिया।

बरखा हमेशा से दलाई लामा की कट्टर शिष्य रही हैं। इसलिए उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाने का निर्णय लिया। बरखा अभिनेत्री से एक भिक्षु बन चुकी हैं तथा अपना नाम बदलकर ग्याल्टेन सैमटेन रख लिया है। आज वो पहाड़ों के मठों में रहती हैं तथा अपने आध्यात्मिक जीवन की झलक इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। अपने एक इंटरव्यू में बरखा ने कहा था कि जब उन्होंने भिक्षु बनने का फैसला किया, तो उनके माता-पिता का उन्हें पूरा सपोर्ट मिला। कभी लग्जरी लाइफ जीने वालीं बरखा मोहमाया से दूर साधारण जिंदगी जी रही हैं। 

एक्टिंग छोड़कर PM बनेंगी बॉलीवुड की ये अदाकारा! खुद दिया ये जवाब

हमराज 2 में बॉबी देओल और अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी ये अदाकारा! खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

रिलीज हुआ सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म का ट्रेलर, देखकर भावुक हुए अनिल कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -