'आप राम बनते नहीं हैं और आप सीता की इच्छा करते हैं', खेसारी लाल ने कसा पवन सिंह की शादी पर तंज
'आप राम बनते नहीं हैं और आप सीता की इच्छा करते हैं', खेसारी लाल ने कसा पवन सिंह की शादी पर तंज
Share:

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव हर दिन कामयाबी की नई सीढ़ी चढ़ रहे हैं। सक्सेसफुल और व्यस्त होने के बाद भी वो जमीन से जुड़े हुए हैं। खेसारी अपने काम के साथ-साथ परिवार को समय देना भी बखूबी जानते हैं। सोशल मीडिया पर वो अकसर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पोस्ट शेयर करते हैं। 

वही जब खेसारी लाल के परिवार की बात चली है, तो उनके उस वायरल वीडियो की भी बात कर लेते हैं, जिसमें वो अपनी पत्नी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। खेसारी कहते हैं- मेरी पत्नी सीता है इसलिए मैं राम हूं। मैं राम हूं, इसलिए वो सीता है। जिंदगी में यदि आपको सीता चाहिए, तो आपको राम बनना पड़ेगा। आगे उन्होंने कहा कि 'आप राम बनते नहीं हैं तथा आप सीता की इच्छा करते हैं, तो ऐसा नहीं होता है। जिंदगी में हर आदमी दोषी नहीं होता है।'

आगे उन्होंने कहा- कुछ गलतियां हमारी भी होती हैं, जिससे हमारा परिवार टूटता है। पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर खेसारी ने दिल छू लेने वाली बात कह दी, जो कि प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रही है। वही कई लोग ये भी कह रहे हैं कि बातों ही बातों में उन्होंने ज्योति सिंह और पवन सिंह के टूटे रिश्ते पर कमेंट किया है। अब जो भी है, मगर बात तो उन्होंने सही कही है।

शिखर पहाड़िया संग रिलेशनशिप को लेकर खुद जान्हवी कपूर ने खोला ये बड़ा राज, सुनते ही नाचने लगे करण जौहर

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान ने एक साथ मनाया न्यू ईयर का जश्न, इंटरनेट पर छाया VIDEO

शादी के बंधन में बंधने जा रहा है बॉलीवुड ये मशहूर कपल, गोवा में लेंगे सात फेरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -