'कहीं का मस्जिद उठाकर मैप में अयोध्या में दिखा दे रहे हो...', भ्रम फैलाने वालों पर बरसे एल्विश यादव
'कहीं का मस्जिद उठाकर मैप में अयोध्या में दिखा दे रहे हो...', भ्रम फैलाने वालों पर बरसे एल्विश यादव
Share:

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव राम मंदिर के बनने से फूले नहीं समा रहे हैं। व्लॉग शेयर कर उन्होंने इसकी खुशी भी जताई। मगर साथ ही मंदिर पर भ्रम फैलाने वालों एवं विरोध करने वालों को लताड़ भी लगाई। नसीहत देते हुए वो बोले कि यहां हो तो सेफ हो। एल्विश ने कहा- भई आप राम मंदिर को किसी पार्टी से क्यों जोड़ रहे हो। फिर आलोचना कर रहे हो कि राम मंदिर नहीं बनना चाहिए। ये गलत है। कहीं का मस्जिद उठाकर मैप में अयोध्या में दिखा दे रहे हो। गलत गलत चीजें एडिट कर पोस्ट कर दे रहे हैं। बहुत चीजें देख रहा हूं मैं, कुछ भी भाई खुश हो जाओ यार। 

आगे एल्विश ने कहा- पार्टी कोई भी हो। अपने हिंदू भाई हो। जय श्री राम का नारा ही लगा दो। क्या बिगड़ जाएगा। हमारा देश हिंदू मेजोरिटी स्टेट है। ऐसे कोई हमारी गद्दी पर तो नहीं आ सकता ना। आगे एल्विश ने कहा- हमारे देश में ही इतनी स्वतंत्रता है। कई गद्दार जिंदा रहे तो उन्हें तब पता चल जाएगा। जैसे ये जो आने वाली जनरेशन है ना हमारी स्वैग वाली। कहीं और जाकर देखो कितने सख्त कानून है। किसी और देश में होते तो पता चलता, जाकर पता करो कैसे कैसे कानून होते हैं। शुक्र मनाओ हिंदुस्तान में जी रहे हो। मैं तो बस चेतावनी दे रहा हूं। अभी से सावधान हो जाओ। 

मेरे पास एक वीडियो आई जहां लोग राम यात्रा पर पत्थरबाजी कर रहे थे। क्या मिलता है ऐसा करके, राम का नाम लो खुश रहो। सारे दुख दर्द दूर होंगे। इसी के साथ एल्विश ने राम मंदिर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा- मैं तो बहुत खुश हूं भाई, कल तो हमारा भंडारा चलेगा बढ़िया वाला। अनलिमिटेड खाना होगा। पूरे दिन चलेगा। 

बिग बॉस से निकलते ही ईशा ने खोली अभिषेक की पोल, बोली- 'उसने शो में जाने से पहले मुझे...'

ईशा मालवीय ने बताया कौन बनेगा बिग बॉस 17 का विनर?

'मैं स्लीवलेस पहनकर कंबल में...', विक्की जैन को लेकर मुनव्वर फारुकी की एक्स ने किया बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -