कल्याण सिंह के निधन पर बोले योगी आदित्यनाथ- 'कल्याण सिंह जी की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा'
कल्याण सिंह के निधन पर बोले योगी आदित्यनाथ- 'कल्याण सिंह जी की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा'
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन लंबी बीमारी से हुआ है। बीते शनिवार देर रात को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। आप सभी को बता दें कि, कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इसी के साथ ही, कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। हाल ही में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा, ''शुचिता, पारदर्शिता व जनसेवा के पर्याय, जननेता कल्याण सिंह का निधन सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।''

इसके अलावा उन्होंने कहा, 'कल्याण सिंह एक अत्यन्त कुशल प्रशासक थे। उन्होंने गरीबों व वंचितों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए कल्याण सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।' वहीँ उनके अलावा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'विगत दो माह से कल्याण सिंह बीमार चल रहे थे, उनका इलाज चल रहा था। शनिवार रात 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह के निधन से हम सब दुखी है। उत्तर प्रदेश के अंदर मुख्यमंत्री के रूप में, एक जननेता के रूप में उन्होंने शासन में स्वच्छता, मूल्य और आर्दशों के प्रति अपने कार्यकाल के दौरान उदाहरण प्रस्तुत किए थे। कल्याण सिंह जी की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।'

आगे उन्होंने कहा, 'प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्णण कार्य आगे बढ़े इसके लिए उन्हें सत्ता छोड़ने में भी कोई संकोच नहीं हुआ। 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा गिरने के बाद सत्ता छोड़ने और इस बात की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने तत्कार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए कल्याण सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'

जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी बच्चो को लगने वाली वैक्सीन: मनसुख मांडविया

कल्याण सिंह के निधन पर लाल कृष्ण आडवाणी ने जताया गहरा शोक

ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैंस को दी राखी की शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -