ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैंस को दी राखी की शुभकामनाएं
ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैंस को दी राखी की शुभकामनाएं
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को आप सभी जल्द ही 'पोन्नियिन सेलवन' फिल्म में देखने वाले हैं। ऐसे में हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो आप देख सकते हैं। अपनी इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने फैंस को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी हैं। अब ऐश्वर्या राय बच्चन की ये खास तस्वीरें जमकर शेयर की जा रही हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में भी ऐश्वर्या हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

आप देख सकते हैं ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "सभी को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं। अपने भाई-बहनों के साथ इस पल को संजोएं और खास यादें बनाएं।" आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में ऐश्वर्या काले कलर के कोट में नजर आ रही हैं और उन्होंने हाथों में गोल्डन घड़ी पहनी है। वहीँ इन तस्वीरों में ऐश्वर्या का लुक देखते ही बन रहा है। आप देख सकते हैं उनके चेहरे पर ग्लो है और इसे देखकर फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं। वैसे ऐश्वर्या भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हों लेकिन लोग उन्हें प्यार देने में कभी पीछे नहीं रहे हैं।

काम के बारे में बात करें तो ऐश्वर्या इन दिनों मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों ही वह शूटिंग के लिए रवाना हुई थीं और खबरें हैं कि फिल्म में ऐश्वर्या डबल रोल में हैं। जी दरअसल वह राजकुमारी नंदिनी और रानी मंदाकिनी देवी (नंदिनी की मां) का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट साल 2022 में आएगा। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा एक्टर विक्रम की मुख्य भूमिका है।

24 घंटों में मिले कोविड-19 के 30 हजार 948 नए मामले, 403 मरीजों की मौत

ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ रहे हैं मोहसिन खान!

महाराष्ट्र ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन में 11 लाख लोगों का वैक्सीनेशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -