दिशा का गलत ज्ञान, डाल सकता है आपको बड़ी मुसिबत में
दिशा का गलत ज्ञान, डाल सकता है आपको बड़ी मुसिबत में
Share:

दुनिया में ऐसे बहुत से घर हैं, जहां पर परेशानी खत्म होने का नाम तक नहीं लेती, रोजाना कोई न कोई परेशानी घर के अन्दर दस्तक देने के लिए दरवाजे पर खड़ी ही रहती है। आमतौर पर लोग घर में आने वाली परेशानी का कारण समझ नहीं पाते और अंजाने में ही उसका समाधान ढूंढने लगते हैं लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी यह परेशानियां इतनी आसानी से पीछा नहीं छोड़ती। अगर आपके घर पर भी परेशानियों ने परेशान करके रखा है तो इतना जान लीजिए की इन सब का कारण आपके घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा का है, जिसकी वजह से यह परेशानी आ रही है। तो आज हम आपको घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के बारे में बताएंगे।

वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रमुख कारण दिशा का गलत ज्ञान होता है, दरअसल दक्षिण दिशा का संबंध व्यक्ति के कॅरियर से होता है। यानी कि आपकी ज़िंदगी का वो भाग जो आपकी पर्सनल लाइफ जितना ही जरूरी होती है। घर या ऑफिस में मौजूद दक्षिण दिशा आपके कॅरियर के उतार-चढ़ाव के लिए जिम्मेदार होती है। इसीलिए इस दिशा का सही उपयोग होना बेहद महत्वपूर्ण है। यदि आप कॅरियर में विकास चाहते हैं तो घर या ऑफिस की दक्षिण दिशा में लाल रंग का पेंट करवाएं। और साथ ही इसे जितना संभव हो उतना साफ-सुथरा बनाए रखें। इसके अलावा 100 वाट का एक बल्ब इस दिशा में ऊपर की ओर मुख कर के लगाएं।

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध व्यक्ति की कुशलता, बुद्धिमत्ता एवं ज्ञान से होता है। साथ ही यह हर प्रकार के अध्ययन एवं शिक्षा से भी संबंधित है। यदि व्यक्ति इस क्षेत्र का सही तरीके से उपयोग करे तो उन्नति का मार्ग उसके लिए कभी बंद नहीं हो सकता। घर की पश्चिम दिशा का लगाव व्यक्ति के परिवार और पारिवारिक संबंधों से होता है। उसका परिवार कल क्या था, आज कैसा होगा और आने वाले समय में कितना सुख भोग सकेगा। यह सभी बातें घर के पश्चिम क्षेत्र पर निर्भर करती हैं। इसीलिए इस क्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ बनाना आवश्यक है। इसके लिए यहां गोल्डेन, सिल्वर, व्हाइट या ब्रांज़ कलर करवाएं। इसके अलावा दो क्रिस्टल बॉल भी लगा सकते हैं।

 

हो जाएं अगर इन चीजों के दर्शन तो समझ लें की आप धन्य हो गए

यह संकेत आपको बताते है की ईश्वर हमेशा आपके आस पास होते है

घर से निकलने पर इन महिलाओं का दिखाई देना बहुत शुभ होता है

साधारण ताले से खोलिए अपनी बंद किस्मत का ताला

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -