विश्व का सबसे ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज रांची में फहरेगा
विश्व का सबसे ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज रांची में फहरेगा
Share:

रांची : भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर झारखंड की राजधानी रांची में दुनिया के सबसे बड़े भारतीय तिरंगे को फहराने वाले है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तथा इस ध्वज को फहराने के लिए रांची के पहाड़ी मंदिर पर 81.5 मीटर ऊंचे ध्वज स्तंभ का निर्माण किया गया है. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर इसके लिए शनिवार को हवाई अड्डे से सड़क मार्ग के द्वारा इस पहाड़ी मंदिर पर पहुंचेंगे.

पर्रिकर इस दौरान मुख्य मंच से रिमोट के जरिए रक्षा मंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. इतने बड़े राष्ट्रीय ध्वज के लिए रांची शहर में वहां के बहुत से संगठनो व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने बैनर और पोस्टर चस्पा कर दिए है.

कई संगठनों की ओर से स्वागत एवं तोरण द्वार बनाए गए हैं। सवा करोड़ रुपए की लागत से तैयार सबसे ऊंचे ध्वज स्तंभ पर तिरंगा फहराने को लेकर रांचीवासियों में उत्साह है। पहाड़ी मंदिर पर दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज को लेकर रांची के लोगो में जबरदस्त उत्साह है.  
  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -