सबसे मोटी महिला की हुई सर्जरी, कम हुआ 100 किलो वजन
सबसे मोटी महिला की हुई सर्जरी, कम हुआ 100 किलो वजन
Share:

मुंबई। विश्व की सबसे मोटी महिला मानी जाने वाली मिस्त्र की इमान अहमद का भारत के मुंबई में सफल आॅपरेशन किया गया। उनकी सर्जरी के बाद उनका वजन लगभग 100 किलोग्राम कम हो गया है। दरअसल इमान एक माह पूर्व ही मुंबई आई थी। चिकित्सा के पहले उनका वजन 500 किलो था। यह बात भी सामने आई थी कि सर्जरी के पहले ही उनके वजन में काफी कमी आने लगी थी। अब सर्जरी के बाद उनका वजन काफी कम हुआ।

उनकी बेरिएट्रिक सर्जरी की गई थी। इस मामले में चिकित्सकों ने कहा कि इमान का वजन कम करने के लिए लेपरोस्कोपिक स्लीव गेस्ट्रेक्टोमी 7 मार्च को की गई थी। यह सैफी चिकित्सालय में हुआ। उन्हें भोजन में तरल पदार्थ उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि उनका उपचार मुंबई के लोकप्रिय बैरियाट्रिक सर्जन मुफजल लकड़ावाला और दल द्वारा किया गया।

इमान को लेकर यह जानकारी सामने आई थी कि वे अस्पताल में ठीक महसूस कर रही हैं। गौरतलब है कि इमान जन्म के दौरान 5 किलो की थीं मगर 11 वर्ष की उम्र से ही उनके वजन में बढ़ोतरी होने लगी और फिर उन्हें कई रोगों ने पकड़ लिया। अब वे 36 वर्ष की हैं उन्हें डायबिटीज़, किडनी डिसआॅर्डर, हाइपरटेंशन, थायराॅयड, वाटर रिटेंशन, आॅब्स्ट्रक्टिव और फेफड़े से संबंधित रोग हैं। हालांकि उनके मोटापे और अधिक वजन का उपचार किया जा रहा है और उन्हें ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

विश्व की सबसे मोटी महिला का हुआ इलाज

विश्व की सबसे मोटी महिला ने कहा: I Love You Salman

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -