सर्जरी से पहले ही 100kg घटा विश्व की सबसे मोटी महिला का वजन
सर्जरी से पहले ही 100kg घटा विश्व की सबसे मोटी महिला का वजन
Share:

मुंबई : विश्व की सबसे अधिक वजनदार महिला इमान अहमद का वजन कम हो गया है। दरअसल इस महिला को मिस्त्र से मुंबई उपचार के लिए लाया गया था और इस महिला की सर्जरी होनी थी लेकिन सर्जरी अभी नहीं हुई। चिकित्सकों को महिला की सर्जरी से पहले ही बेहतर संकेत मिले हैं।

दरअसल इस महिला का वजन सर्जरी के पहले ही कम हो रहा है, जिसके लेकर चिकित्सक प्रसन्न हैं। उनका मानना है कि यह अच्छा संकेत है। उपचार के बाद महिला इमान अहमद का 120 किलो वजन कम हो गया। चिकित्सकों द्वारा इसे बेहतर माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मिस्त्र से मुंबई के चिकित्सालय सैफी अस्पताल में इस महिला को भर्ती किया गया था। अब महिला खुद से बैठ सकती है।

उल्लेखनीय है कि महिला के उपचार के लिए चिकित्सालय में विशेष कक्ष तैयार किया गया था और उसे स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया था। इमान अहमद को मिस्त्र से भारत लाने में काफी मशक्कत करना पड़ी थी। उन्हें एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारने में भी काफी मुश्किलें हुई थीं। उन्हें ट्रकनुमा वाहन से चिकित्सालय लाया गया था।

उल्लेखनीय है कि इमान अहमद के बाद मध्यप्रदेश पुलिस के एक पुलिसकर्मी दौलतराम जोगावत को भी अपने मोटापे से छुटाकारे के लिए मुंबई ले जाया गया था। दरअसल पुलिसकर्मी को लोकप्रिय लेखिका शोभा डे के ट्विट का लाभ मिला था, जिसमें उन्होंने गलती से इस पुलिसकर्मी को मुंबई पुलिस का बताया था और बीएमसी चुनाव के मतदान के दौरान लिखा था कि मुंबई में पुलिस का भारी बंदोबस्त है। शोभा को उनके इस कमेंट के लिए कई लोगों की आलोचनाऐं झेलना पड़ी थीं।

करेंसी में हो सकती है गाय या सूअर की चर्बी

आखिर क्यों निकलती है पुरुषों की तोंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -