विश्व कप से पहले इन खिलाड़ियों की फिटनेस बनी चिंता
विश्व कप से पहले इन खिलाड़ियों की फिटनेस बनी चिंता
Share:

नई दिल्ली : इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले सभी टीमों के लिए खिलाड़ियों की फिटनेस सबसे बड़ा सिर दर्द बनी हुई है। बता दें कि इस वक्त विश्व कप में खेलने वाले सभी देशों के कई खिलाड़ी IPL में व्यस्त हैं। वहीं, कई खिलाड़ी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए स्वदेश लौट चुके हैं। यही नहीं इंडियन टी-20 लीग में कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की भी खबरें हैं। 

दिल्ली के प्रदर्शन पर बोले कोच पोंटिंग- युवा खिलाड़ियों पर भरोसा करने का मिला फायदा

यह खिलाड़ी है चोटिल 

जानकारी के लिए बता दें आगामी विश्व कप से पहले इन खिलाड़ियों का फिट होना बेहद जरूरी है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी पीठ की परेशानी से जुझ रहे हैं। धोनी ने इसी वजह से IPL के एक मैच से आराम भी लिया था। उनके बाद वह मैदान पर लौट चुके हैं लेकिन उनकी चोट पुरानी है और इसी वजह से विश्व कप से पहले उनकी फिटनेस को लेकर भारतीय टीम और फैन्स काफी परेशान हैं। वही डेल स्टेन ने बैंगलोर के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की थी। लेकिन कंधे में परेशानी की वजह से वह पंजाब के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं थे।

मुंबई के खिलाफ मुकाबले में कप्तान रैना से हो गई एक ऐसी गलती

इनकी फिटनेस भी चिंता का विषय 

इसी के साथ इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय दुनिया के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। रॉय की पीठ में परेशानी है और वह रॉयल लंदन कप में हिस्सा भी नहीं ले रहे हैं। विश्व कप से पहले उनकी चोट इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है। जेसन रॉय के अलावा इंग्लैंड ऑलराउंडर जो डेनली की फिटनेस भी टीम को परेशान कर रही है। 
 

IPL 2019 : मुंबई के खिलाफ धोनी बगैर बेहाल चेन्नई, 46 रनों से हारी

हिट विकेट होते ही रियान पराग ने बना दिया आईपीएल का एक ऐसा रिकॉर्ड

फील्डिंग करते वक्त चोटिल हुआ यह खिलाड़ी, टूट गई दाएं हाथ की अंगुली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -