राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही कांग्रेस का झंडा फहराने की कोशिश कर रहे थे कार्यकर्ता, लोगों ने किया विरोध
राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही कांग्रेस का झंडा फहराने की कोशिश कर रहे थे कार्यकर्ता, लोगों ने किया विरोध
Share:

लखनऊ: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। वही इसको लेकर देश में भी बहुत उत्साह है। ऐसे में अयोध्या में भीड़ उमड़ने लगी है। इस बीच सोमवार को जब कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता राम मंदिर में प्रवेश करने लगे तो उनकी कुछ व्यक्तियों से झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई इस झड़प में कांग्रेस का झंडा छीन लिया गया। बताया जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के समय ये हंगामा हुआ। कांग्रेस का झंडा लहराने को लेकर ये पूरा झगड़ा हुआ। आरोप है कि राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही कांग्रेस कार्यकर्ता झंडा फहराने का प्रयास कर रहे थे, जिसका वहां उपस्थित कुछ लोगों ने विरोध किया। इस पूरे मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

वही इससे पहले मकर संक्रांति के अवसर पर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं ने अयोध्या में राम लला के द्वार पहुंची। कांग्रेस के नेताओं ने अयोध्या में स्नान भी किया। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने 22 जनवरी को प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण ठुकरा दिया था। कांग्रेस नेतृत्व ने इसे भाजपा का इवेंट बताया था और इसे 'राजनीतिक प्रोजेक्ट' करार दिया था। कांग्रेस का कहना था कि एक निजी मसला है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा और RSS के नेताओं द्वारा 'अधूरे' मंदिर के उद्घाटन के पीछे के मकसद पर सवाल उठाए थे।

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित होंगे। ऐसे में केंद्र से लेकर राज्य सरकार के अफसर कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त हैं। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से एक हफ्ते पहले धार्मिक कार्यक्रम आरम्भ हो जाएंगे। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मेहमानों को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने बेहद सधे अंदाज में अतिथियों की सूची तैयार की है।

इंदौर के MY अस्पताल में डॉक्टरों की 'गुंडागर्दी', मरीज के साथ आए 12 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई, वीडियो बना रहे शख्स को भी किया घायल

भारत में इन जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं, इन लोगों को नहीं बनाना चाहिए प्लान!

टाइगर जिन्दा है..! जयराम रमेश को 2024 में कांग्रेस की जीत का भरोसा, बोले- इतिहास खुद को दोहराएगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -