'ज्ञानवापी जैसे शब्द का कुरान-इस्लाम में कहीं स्थान नहीं...', सर्वे पर बोले साक्षी महाराज
'ज्ञानवापी जैसे शब्द का कुरान-इस्लाम में कहीं स्थान नहीं...', सर्वे पर बोले साक्षी महाराज
Share:

लखनऊ: यूपी (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) परिसर का 40 प्रतिशत सर्वे आज (शनिवार को) पूरा हो गया। आज सर्वे का प्रथम दिन था। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान (Quran) तथा इस्लाम (Islam) में कहीं नहीं है।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अटक से कटक तथा कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। भारतीय संविधान के खिलाफ जो भी कुछ करेगा, उसपर संवैधानिक कार्रवाई होगी। ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान तथा इस्लाम में कहीं स्थान नहीं पाता। ज्ञानवापी का मतलब है ज्ञान का सरोवर, ज्ञान का कुआं। इस शब्द से ही स्पष्ट है कि वह स्थान महादेव का है, जो ज्ञान के दाता हैं। इसलिए इस पर कोई विवाद नहीं है।

साक्षी महाराज ने कहा कि कुतुबमीनार तथा ताजमहल की बात और है। मथुरा में जो मस्जिद है, वह आक्रांताओं ने तोड़कर बनवाई थी। अदालत में मामला है, जो भी निस्तारण होगा स्वीकार करेंगे। ताजमहल की विवेचना होगी। पुरातत्व विभाग जांच करेगा। जो होगा साक्षी महाराज की मांग पर नहीं, पुरातत्व विभाग की मांग पर होगा। मदरसे राष्ट्रवाद की ओर चल पड़े तो हम स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि ओवैसी क्या बोलते हैं, इससे कोई अर्थ नहीं। वह सिर्फ मुसलमानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही यह ठीक है, मगर महंगाई कम करने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार कोई न कोई योजना बनाती रहती हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त हो चुका है। अब देश की जनता कांग्रेस को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। गेहूं में जैसे कंडुआ रोग होता है, वैसे ही राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ जैसे कुछ स्थान कांग्रेस नजर आ रही है। उनके पास सोनिया तथा राहुल के अतिरिक्त तीसरा कोई विकल्प नहीं है। वह परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकते।

PM मोदी के पहले कुशीनगर पहुंचे CM योगी, तैयारियों का लिया जायजा

गुना में हुई पुलिसकर्मियों की हत्या पर कांग्रेस ने बोला हमला, कहा- 'यह शिवराज नहीं गुंडाराज का प्रमाण है...'

किसान विरोधी है सरकार, तभी गेहूं निर्यात पर लगाई रोक: चिदंबरम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -