अजब-गजब! 15 दिनों में एक ही बच्चे को सांप ने 3 बार काटा, इलाके में मची सनसनी
अजब-गजब! 15 दिनों में एक ही बच्चे को सांप ने 3 बार काटा, इलाके में मची सनसनी
Share:

पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक चौंके देने वाली घटना सामने आई है। 12 वर्षीय के बच्चे को बीते 15 दिनों में तीन बार जहरीले सांप ने काटा तथा वह तीनों बार ठीक हो गया। हालांकि इस घटना के बाद बच्चे के घरवाले दहशत में हैं। परिवार ने बच्चे को जहानाबाद में उसकी बुआ के घर भेज दिया है।  

वही यह मामला मुफफ्सिल थाना इलाके के बिजोई गांव का है। बच्चे के दादा फेकन भगत ने बताया कि 2 जुलाई को घर के बाहर उनके पोते नीरज को जहरीले सांप ने डंस लिया था। नीरज के चीख की आवाज सुन वहां लोग पहुंचे तो देखा कि सांप ने उसे काटा है। सांप के काटने का यह पहला मामला था। तुरंत ही उसे सदर चिकित्सालय औरंगाबाद ले जाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।  

वही स्वस्थ होने के बाद नीरज 2 दिन पश्चात् घर लौटा तथा बाहर खेलने लगा। फिर सांप ने उसे डंस लिया। इस बार घरवालों ने झाड़-फूंक कराई तथा मासूम ठीक हो गया। नीरज के दादा फेकन भगत ने बताया कि तीसरी बार उसे सांप ने 13 जुलाई को काटा। तब वह छत पर सो रहा था और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। थोड़ी देर पश्चात वह बेहोश हो गया उसके मुंह से झाग निकलने लगा। फिर उसे सदर चिकित्सालय ले गए। उपचार के बाद वह ठीक हो गया। सांप काटने का यह अनोखा मामला पूरे क्षेत्र में फैल गया। इस घटना के बाद से गांव में खौफ का माहौल है। हर किसी के मन में यही प्रश्न है कि आखिर सांप उस बच्चे को क्यों बार-बार काट रहा है।

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में लगी खतरनाक आग, दांव पर लगी कई लोगों की जान

नूपुर शर्मा केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, केंद्र को नोटिस जारी

सड़क पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -