अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य दे, महिलाओं ने कमाया पुण्य
अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य दे, महिलाओं ने कमाया पुण्य
Share:

पटना। देशभर में आज छठ पर्व के तहत महिलाओं द्वारा पूजन किया जा रहा है। आज होने वाले पूजन में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाऐं तीर्थों, सरोवरों, नदी तटों पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देने की तैयारी की। देशभर के विभिन्न कोनों में निवास करने वाले उत्तर भारतीय परिवारों में छठ के पूजन को लेकर व्यापक उत्साह रहा। आज दोपहर के पूजन के बाद ही शाम करीब 4 बजे से महिलाऐं, पुरूष और बच्चे घाटों व सरोवरों के आसपास एकत्रित होने लगे।

घाटों पर पूजन सामग्री विक्रेताओं, दीपों, पुष्पमालाओं, गन्नों का विक्रय करने वालों ने अपनी दुकानें सजा रखी थीं। लोग इन दुकानों से खरीदी कर रहे थे। महिलाऐं बांस के सूप, बांस से निर्मित डलिया आदि में फल, पकवान आदि रखकर पूजन की तैयारियां कर रही थीं। सरोवरों व घाटों पर लोगों का मेला लगा रहा। महिलाओं ने नदियों के तटों पर पूजन किया।

छठ के पूजन के लिए विशेषतौर पर बिहार, नईदिल्ली, उत्तरप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थाऐं की गई थीं। हालांकि गंगा नदी के कई घाटों पर जलस्तर अधिक होने से इन घाटों पर पूजन प्रतिबंधित किया गया था लेकिन कुछ घाट ऐसे भी थे जहां श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे।

छठ महापर्व: दूसरे दिन सरोवर किनारे लगेगा मेला

भोजपुरी सिनेमा में देखने को मिला छठ पर्व का उत्सव

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का महान लोकपर्व - छठ

तो इसलिए मनाया जाता है छठ पर्व

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -