देश में महिला पायलटों की संख्या सुखद
देश में महिला पायलटों की संख्या सुखद
Share:

नई दिल्ली : दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत महिला पायलटों की हालत में भी सुखद स्थिति में है। हाल ही में यह बात सामने आई है कि देश में महिला पायलटों की संख्या सबसे ज़्यादा है। भारत में मौजूद 5100 पायलटों में से 600 पायलट महिला हैं। जबकि विश्व में 130000 पायलटों में से महज 4000 ही महिला पायलट हैं। सिविल एविएशन मंत्रालय द्वारा मिले इस तरह के आंकड़ों पर चर्चा की गई। इस दौरान कहा गया कि इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए महिला पायलट्स बेहद उत्साहित होती हैं। हरप्रीत देश की पहली महिला पायलट थीं। यही नहीं 1988 में उन्होंने एयर इंडिया की विदेशी फ्लाईट की जिम्मेदारी भी ली।

उनका मानना है कि अब मायने बदले हैं और उनका परिवार उन्हें पूरी तरह से सहयोग कर रहा है। लड़कियों की भी पायलेटिंग में दिलचस्पी जगी है। मामले में कहा गया है कि फ्लाईंग स्कूल से बड़ी संख्या में महिला पायलट कमर्शियल तौर पर सामने आ रही हैं।  यही बात स्पाईसजेट के अधिकारियों द्वारा भी कही गई है। मामले में कहा गया है कि महिला पायलटों की तादाद धीरे - धीरे बढ़ रही है। यही नहीं अब इस पेशे को लेकर लोगों के विचार बदल रहे हैं। एविएशन भी महिलाओं की पसंद बनती जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -