50 साल लड़ाई के बाद शुरू हुआ महिला समानाता दिवस, जानिए कैसे और किसने की इसकी शुरुआत
50 साल लड़ाई के बाद शुरू हुआ महिला समानाता दिवस, जानिए कैसे और किसने की इसकी शुरुआत
Share:

महिला समानाता दिवस यानी की वुमन इक्वीलिटी डे को हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है। वैसे कानून की नजर में भले ही महिला और पुरुष को बराबर का अधिकार मिला हुआ है लेकिन समाज में अभी भी महिलाओं को उनके कई अधिकार नहीं दिए गए हैं और वह इनसे वंचित हैं। आज भी कई जगह पर महिलाओं को पुरूष के बराबर का अधिकार नहीं मिला है और वह कमजोर मानी जाती है। हालाँकि क्या आप जानते हैं कि महिला समानता के अधिकार की बात सबसे पहले किस देश में हुई थी? जी दरअसल, इसकी शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई जहाँ की महिलाओं ने इस बारे में बात की।

महिलाओं को अमेरिका में वोट देने का भी अधिकार नही था। करीब 50 सालों तक अपने हक़ के लिए चली लड़ाई के बाद अमेरिका में महिलाओं को 26 अगस्त 1920 के दिन वोटिंग का अधिकार मिला। जी हाँ और इसी दिन को याद करते हुए महिला समानता दिवस मनाया जाने लगा। आपको बता दें कि अमेरिका में इस दिन को महिला समानता दिवस के रूप में मनाते हैं। लिंग समानता का मुद्दा अकेले अमेरिका की समस्या नही है बल्कि बहुत सारे देश इस असमानता से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर लोगों को मानसिकता बदलने की जरूरत है। वैसे अमेरिका के साथ ही महिलाओं की समानता का मुद्दा अब अन्तरराष्ट्रीय बन गया है और इस दिन को भारत में भी मनाया जाता है।

आपको बता दें कि अमेरिका में महिला अधिकारों की लड़ाई 1853 से शुरू हुई थी, जिसमें सबसे पहले विवाहित महिलाओं ने संपत्ति पर अधिकार मांगना शुरू किया था। वहीं उस समय अमेरिका में भी महिलाओं की स्थिति आज के जैसी नही थी और वोटिंग के अधिकार के लिए हुई लड़ाई में महिलाओं को 1920 में जीत हासिल हुई। इसी के साथ भारत में भी महिलाओं को वोट करने का अधिकार ब्रिटिश शासन काल में ही मिल गया था। अमेरिका में 26 अगस्त को वुमन इक्वीलिटी डे के रूप में मनाते हैं। उसके बाद इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मनाने लगे।

एलोपैथी पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा रामदेव, सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भेज मांगा स्पष्टीकरण

भारत के इन रेलवे स्टेशनों पर मिलता है रेस्टोरेंट से भी ज्यादा स्वादिष्ट भोजन

Freebie आखिर है क्या ? अब भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कल फिर सुनवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -