चंडीगढ़ में सुरक्षित नहीं महिलाएं और नाबालिग... सामने आए दुष्कर्म के कई आंकड़े
चंडीगढ़ में सुरक्षित नहीं महिलाएं और नाबालिग... सामने आए दुष्कर्म के कई आंकड़े
Share:

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में महिलाएं और बच्चियां बिलकुल भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ होने वाले यौन अपराधों के आंकड़े हर दिन तेजी से बढ़ते जा रहे है। बीते वर्ष के शुरुआती सात महीनों के मुकाबले इस साल जुलाई तक के आंकड़ों पर गौर करें तो दुष्कर्म के केसों में वृद्धि हुई है। वहीं अधिकतर केसों में आरोपी पीड़िता या उनके परिवार के जानकार ही थे। पुलिस आंकड़ों की माने तो जनवरी 2021 से लेकर 31 जुलाई 2023 तक दुष्कर्म के दर्ज कुल 216 मामलों में 215 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें कुल 18 नाबालिग अपराधी शामिल थे।

आंकड़ों में ये भी बताया गया है कि बीते वर्ष शहर में 31 जुलाई तक 55 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए थे और इस वर्ष 31 जुलाई तक शहर में 60 ऐसे मामले चंडीगढ़ पुलिस दर्ज की गई है। आंकड़ों में यह भी सामने आया है कि दुष्कर्म मे मामलों में नाबालिग बच्चियों को अधिक शिकार बनाया जा रहा है। पिछले वर्ष दुष्कर्म के कुल 55 केसों में से 35 केस ऐसे थे जिनमें नाबालिगों को शिकार भी बना लिया गया था। इसी प्रकार इस वर्ष भी जुलाई तक दर्ज दुष्कर्म केसों में 35 नाबालिगों के साथ यह संगीन घटनाएं हुई जबकि 25 केसों में 18 वर्ष से ऊपर की युवतियां और महिलाएं इस प्रकार की घटनाओं का शिकार भी हो गई थी।
 
यह भी सामने आया है कि इन वारदातों को अंजाम देने वालों में नाबालिग अपराधी भी रहे। बीते साल दर्ज 55 दुष्कर्म के केसों में 66 अपराधी पकड़े गए थे। वहीं इस वर्ष जुलाई तक दर्ज 60 केसों में कुल 55 आरोपी गिरफ्तार हुए। इस वर्ष अभी तक दुष्कर्म के 60 केसों में 9 नाबालिग गिरफ्तार कर लिए गए है। पिछले वर्ष ऐसे मामलों में दो नाबालिग हत्थे चढ़े थे।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार साल 2021 में कुल 75 दुष्कर्म केसों में 70 आरोपियों को काबू किया गया था। इनमें आधा दर्जन नाबालिग थे। वहीं वर्ष 2022 में कुल 81 आपराधिक घटनाओं में 90 आरोपी भी पकड़े जा चुके है। इनमें तीन नाबालिग शामिल थे। वहीं इसी वर्ष 31 जुलाई तक पुलिस 60 दुष्कर्म मामलों में 55 आरोपी पकड़ चुकी है।

जीजा के प्यार में पागल हुई साली, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

MP में घटी दिल दहला देने वाली घटना! पत्नी की हत्या कर पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

सेल्फी से लेकर घोटालों तक हो रही कई डिजिटल वारदात

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -