महिला की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े किए और दफना दिया.., शब्बीर अहमद गिरफ्तार
महिला की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े किए और दफना दिया.., शब्बीर अहमद गिरफ्तार
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक महिला के क़त्ल के आरोप में शब्बीर अहमद वानी नामक युवक को अरेस्ट किया है। आरोप है कि शब्बीर ने महिला को मारने के बाद उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए और फिर उन्हें अलग-अलग स्थानों में दफना दिया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने महिला के शरीर के कुछ टुकड़े बरामद कर लिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (8 मार्च) बड़गाम जिले के सोइबुग निवासी तनवीर अहमद खान ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा था कि उसकी 30 साल की बहन मंगलवार (7 मार्च) से लापता है। वह घर से कोचिंग क्लास जाने के लिए निकली थी। मगर, वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला की कॉल डिटेल के आधार पर शब्बीर अहमद वानी सहित कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की थी। इसी दौरान शनिवार (11 मार्च 2023) को शब्बीर ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। हालाँकि, अब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। किन्तु, मृतक महिला के परिवार वालों का कहना है कि शब्बीर ने महिला से निकाह करने के लिए उनके परिवार से संपर्क किया था। लेकिन, महिला ने निकाह करने से इनकार कर दिया था।

पुलिस की पूछताछ में शब्बीर ने कबूल किया है कि महिला की हत्या करने के लिए पहले उसने उसका सिर काटा। इसके बाद पूरे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें आसपास के इलाकों में दफना दिया। आरोपित की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने मृतक महिला के सिर सहित कुछ अंग बरामद किए हैं। वहीं, शब्बीर के घर से भी कुछ अंग बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने कहा है कि मेडिकल और कानूनी औपचारिकताओं के साथ ही हत्या के उद्देश्य को लेकर आरोपित से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बंगाल में बिजली कनेक्शन के नाम पर हो रही काला बाजारी, इस तरह हुआ भंडाफोड़

धर्म बदल...मुझसे निकाह कर....वरना चेहरे पर दाल दूंगा तेज़ाब, मुस्लिम युवक ने दी लड़की को धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -