महिला ने किया होटल में सुसाइड, मायके वालों का आरोप दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
महिला ने किया होटल में सुसाइड, मायके वालों का आरोप दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
Share:

भोपाल। शहर के अशोका गार्डन इलाके में 28 साल की एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला मुख्य रूप से दतिया की रहने वाली है। वह शुक्रवार को बिना किसी को कुछ बताए भोपाल आई थी। यहां होटल सिगमा में रूम लेकर ठहरी थी। खुदकुशी से पहले महिला ने होटल में ही ठहरी अन्य महिला का मोबाइल लेकर पति को कॉल लगाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। पति ने कुछ देर बाद कॉल बैक किया तो महिला मोबाइल लेकर उसके रूम पहुंची। तब पता चला महिला ने होटल रूम में पंखे से फांसी लगा ली।

जानकारी के मुताबिक मामले में ससुराल पक्ष का ने कहा कि महिला अक्सर घर से कहीं चली जाती थी। वही मायके वालों ने आरोप लगाया है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इस वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की जाच की जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक शिप्रा (28) पति देवचंद्र मूलत बडोनी, दतिया की रहने वाली थी। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 80 फीट रोड स्थित होटल सिगमा में उसने फांसी लगा ली। पुलिस को शाम 7 बजे जानकारी मिली। दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा।  पुलिस को बताई घटना में कहा की गुरुवार रात 9 बजे ससुराल वालों ने उसकी बेहरमी से पिटाई की। इसकी जानकारी उसने भाई को दी। इसके बाद उसका मोबाइल भी छीन लिया। 

शुक्रवार को शिप्रा अपने बेटे को ससुराल में छोड़कर भोपाल पहुंच गई। एक होटल में कमरा लिया। यहां से उसने एक महिला से मोबाइल लेकर शाम 5.30 बजे पति को कॉल किया, तो उठा नहीं। इसके बाद जब पति ने कॉल बैक किया, तो महिला बात करवाने गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। ये जानकारी होटल वालों को दी, तो उन्होंने अंदर झांककर देखा तो फांसी के फंदे से लटकी मिली।

रेत से भरे डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 महिला घायल

अंडेबकर के छायाचित्र से छेड़खानी करने वालो के खिलाफ भीम आर्मी ने पुलिस से की शिकायत

कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना : ईश्वर से प्रार्थना करेंगे आपको सद्बुद्धि और सहिष्णुता दे

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -