महिला ने एक मूक-बधिर व्यक्ति को खंभे से बांधकर कर बेरहमी से पीटा, विडिओ हुआ वायरल
महिला ने एक मूक-बधिर व्यक्ति को खंभे से बांधकर कर बेरहमी से पीटा, विडिओ हुआ वायरल
Share:

देवास। शहर के दौलतपुर गांव में एक महिला इंदौर-भोपाल हाईवे पर मूक बधिर व्यक्ति को बांधकर उसके साथ जमकर मारपीट की है। महिला का एक यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला यह कहती दिख रही है कि मूकबधिर संतोष उसे फोन लगाकर परेशान करता है। महिला ने ही यह वीडियो बनवाया है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक महिला ग्राम दौलतपुर की ही निवासी है। वह वीडियो में संतोष पर ताबड़तोड़ वार करती नजर आ रही है। साथ ही महिला व्यक्ति से उठक-बैठक लगवाने का भी कहती है। इसके अलावा महिला उसे मुर्गा बनने का भी कह रही है। मूकबधिर संतोष उसे हाथ जोड़कर व कान पकड़कर मारपीट न करने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है, लेकिन महिला उसकी एक भी नहीं सुनती है व उसे लगातार मारती है।

इस घटना की शिकायत करने मुखबधिर संतोष पुलिस के पास भी पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। वीडियो किस दिनांक का है, उसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। फरियादी संतोष भी पुलिस थाने पहुंचा और इशारे में उसने यह बात पुलिस को बताई है। दो मिनट 50 सेकंड के वीडियो के मामले में पुलिस ने कहा कि महिला को थाने में बैठाया है, लेकिन प्रकरण दर्ज करने के लिए फरियादी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ ही मूकबधिर होने के कारण प्रकरण दर्ज करने में भी परेशानी आएगी। फलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है।

जीतू पटवारी के सर्मथन में बोले दिग्विजय ; आंदोलन करना यदि अपराध है तो हम यह बार बार करेंगे

बंगाल में अब तक 13 सियासी कार्तकर्ताओं की हत्या ! शनिवार रात बदमाशों ने TMC वर्कर को मार दी गोली

दोस्त के घर रहने आये युवक की ज़हर खाने से हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -