यौन उत्पीड़न के आरोप में महिला हुई गिरफ्तार, 17 साल के लड़के से की थी शादी
यौन उत्पीड़न के आरोप में महिला हुई गिरफ्तार, 17 साल के लड़के से की थी शादी
Share:

मुंबई: देश में लगातार ही अपराध बढ़ रहे हैं। जहां तक माना जाता है महिलाओं के साथ ही गलत व्यवहार होता है और वे परेशान होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है महिलाएं भी आम लोगों को परेशान करती हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि हाल ही में मुंबई में एक 22 साल की महिला को 17 साल के लड़के के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं बता दें कि लड़के की मां ने पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया कि महिला ने बहला फुसलाकर उसके बेटे को अपने कब्जे में कर लिया है। 

लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह लड़ सकते हैं 2019 का लोकसभा चुनाव

वहीं गिरफ्तार महिला ने अदालत को बताया कि उन दोंनो की शादी हो चुकी है और दोनों के बीच संबंध भी सहमति से बने थे। इसके साथ ही महिला ने बताया कि उन दोनों ने शादी की थी जिससे उनकी एक पांच महीने की बच्ची भी है। वहीं महिला ने कहा कि वह और लड़का दोनों रिलेशनशिप में थे और उसका पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। यहां बता दें कि महिला ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है। वहीं महिला ने दावा किया कि दोनों की शादी 8 नवंबर 2017 को हुई थी। 

रसोई गैस सिलेंडर 30 नवंबर के बाद हो सकता है सस्ता

गौरतलब है कि इस मामले में महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं लड़के की मां ने अदालत में बयान दिया कि 23 नवंबर को महिला अपने घरवालों और भाई के साथ उनके घर आई थी। इस दौरान महिला ने दावा किया कि वह उनके बेटे से शादी कर चुकी है और अब इसी घर में रहना चाहती है। जब लडके के घर वालों ने इस पर आपत्ति जताई तो महिला ने उन्हें अपशब्द कहे और खुद को चोट पहुंचाने की धमकी दी। 


खबरें और भी 

नर खोपड़ी लेकर आंदोलन में हुए शामिल तमिलनाडु के किसान

मुंबई: जीआरपी पुलिस ने 360 किमी पीछा कर पकड़े मोबाइल चोर

जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने भगत सिंह को बताया आतंकी, छात्रों ने प्रोफेसर के खिलाफ खोला मोर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -